गोरखपुर-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: त्योहारों पर यात्रियों को मिलेंगे फायदा, जानिए रूट और टाइमिंग - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Sealdah Festival Special Train | Route Timing Latest Updates गोरखपुर-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:त्योहारों पर यात्रियों को मिलेंगे फायदा, जानिए रूट और टा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Sealdah Festival Special Train | Route Timing Latest Updates
गोरखपुर-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:त्योहारों पर यात्रियों को मिलेंगे फायदा, जानिए रूट और टाइमिंग
- कॉपी लिंक
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह और गोरखपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
सियालदह-गोरखपुर-सियालदह का संचालन 14 फेरों के लिए किया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान सियालदह, बिहार और पूर्वांचल के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। सियालदह से मंगलवार और गुरुवार को चलेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।
यह ट्रेन सियालदह से रात 11:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर और चौरी चौरा स्टेशनों पर रुकेगी। गोरखपुर से बुधवार और शुक्रवार को वापसी वापसी में ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह त्योहार स्पेशल 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे सियालदह पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन चौरी चौरा, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी स्टेशनों पर रुकेगी। 22 कोच की होगी ट्रेन रेलवे के अनुसार इस त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें चार एसी थर्ड क्लास, 10 स्लीपर, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन से अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन में सीटें उपलब्ध

कानपुर: दिल्ली-सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोविंदनगर में ठहराव, ये रही पूरी जानकारी

दिल्ली के विश्व के सबसे बड़े संग्रहालय में सजेगा प्रयागराज का कला वैभव


