पूर्व मंत्री मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, आयोग में आठ सदस्यों की भी नियुक्ति - ex minister mohsin raza appointed chairman of up minorities commission
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, आयोग में आठ सदस्यों की भी नियुक्ति UP Minorities commission: मोहसिन रजा की नियुक्ति के साथ आयोग को लंबे समय बाद राजनीतिक रूप से सक्रिय चेहरा मिला है। HighL…

सौजन्य से:- Jagran
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, आयोग में आठ सदस्यों की भी नियुक्ति
UP Minorities commission: मोहसिन रजा की नियुक्ति के साथ आयोग को लंबे समय बाद राजनीतिक रूप से सक्रिय चेहरा मिला है।
HighLights
- लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे मोहसिन रजा को अब नई जिम्मेदारी
- पूर्व रणजी ट्राफी क्रिकेटर योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में थे राज्यमंत्री
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे मोहिसन रजा को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में आठ सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। मोहसिन रजा की नियुक्ति के साथ आयोग को लंबे समय बाद राजनीतिक रूप से सक्रिय चेहरा मिला है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व रणजी ट्राफी क्रिकेट खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रहे मोहसिन रजा को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे रजा की नई जिम्मेदारी को प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन और सरकार की पहुंच मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
मोहसिन रजा ने नई जिम्मेदारी मिलने से कुछ समय पहले 12 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश के दोनों वक्फ बोर्डों से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने वक्फ संपत्तियों की जिला स्तर पर विशेष जांच और विशेष ऑडिट की मांग की थी।
मोहसिन रजा योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। इसके साथ ही वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
अब सरकार ने उन्हें एक बार फिर अल्पसंख्यक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान की जिम्मेदारी दी है। रजा की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।
आयोग के आठ सदस्य
सरकार की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार सदस्य के रूप में संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, परविंदर सिंह, नेहा खान, सैयद सिराज अब्बास रिजवी और रूमाना सिद्दीकी की तैनाती की गई है।
लखनऊ के दो लोगों को जिम्मेदारी
नियुक्त किए गए सदस्यों में अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के लोगों को स्थान दिया गया है। संदीप जैन एटा, अंशुमान कुमार सिंह मैसी शाहजहांपुर, हनप्रीत सिंह बेदी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद असलम फतेहपुर, परविंदर सिंह लखनऊ, नेहा खान अंबेडकरनगर, सैयद सिराज अब्बास रिजवी आजमगढ़ और रूमाना सिद्दीकी लखनऊ से हैं।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के कार्य
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग (Uttar Pradesh Commission for Minorities) का मुख्य कार्य राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन) के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।
- अधिकारों की रक्षा: संविधान और कानूनों द्वारा अल्पसंख्यकों को दिए गए सुरक्षा उपायों और अधिकारों के क्रियान्वयन की निगरानी।
- शिकायतों का निवारण: अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के हनन, उत्पीड़न या सुविधाओं से वंचित किए जाने से संबंधित शिकायतों की जांच करना और उनका समाधान।
- विकास का मूल्यांकन: राज्य में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास की प्रगति का मूल्यांकन।
- सुझाव व सिफारिशें: अल्पसंख्यक कल्याण के लिए राज्य सरकार को नीतिगत सुझाव देना और प्रभावी कदम उठाने की सिफारिश।
- अध्ययन व अनुसंधान: अल्पसंख्यकों की स्थिति सुधारने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अध्ययन या शोध आयोजित करना।
यह भी पढ़ें- यूपी में वक्फ बोर्ड के दस्तावेजों से 73 हजार संपत्तियां गायब, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने की SIT जांच की मांग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


