रायबरेली में वृद्ध की धारधार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली में वृद्ध की धारधार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 23, 2026 at 11:39 AM IST…

सौजन्य से:- ETV Bharat
रायबरेली में वृद्ध की धारधार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 23, 2026 at 11:39 AM IST
रायबरेली: जगतपुर थाना क्षेत्र में गांव के बाहर एक मंदिर के पास झोपड़ी में रह रहे 60 साल के वृद्ध की हत्या कर दी गई. मामले में मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी है.
ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया की पालकी हार मजरे चिचौली गांव में रविवार की सुबह नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे 60 वर्षीय राम लखन की धारदार हथियार से हत्या हो गई. वृद्ध का शव मिलने की सूचना से गांव में फैली तो थाना जगतपुर में सूचना दी गई. राम लखन की पत्नी का करीब नौ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था. इसके बाद से वह गांव से अलग नहर किनारे बनी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था. किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के हर पहलू की जांच में जुटी है. साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
एएसपी आलोक सिंह के मुताबिक राम लखन मन्दिर के बाहर एक झोपड़ी में रहता था और मन्दिर की सेवादारी किया करता था. परिवार में कोई सदस्य न होने की वजह से राम लखन गाँव के बाहर मन्दिर के पास में रहता था. मृतक की हत्या किसने की और क्यों की इसकी जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट सुराग जुटाने में लगे हैं. शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को यूपी की बसों में मुफ्त यात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में उफनाई गंगा, मणिकर्णिका में छतों पर जल रहीं चिताएं, शवदाह के लिए लंबा इंतजार

शाहजहांपुर में अचानक कोहरा छाया, प्रयागराज में सड़कों पर अंतिम-संस्कार: बाराबंकी में नावें चल रहीं, कानपुर में कॉलोनियों तक पहुंचा पानी - Uttar Pradesh News

वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा-वरूणा का जलस्तर: दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस की चौकी डूबी,16 परिवार ने घर छोड़ा - Varanasi News


