होम›क्राइम›IPS रवीना त्‍यागी को मिली बाराबंकी SP की जिम्‍मेदारी, लखनऊ और कानपुर में मनचले खौफ खाते थे
क्राइम

IPS रवीना त्‍यागी को मिली बाराबंकी SP की जिम्‍मेदारी, लखनऊ और कानपुर में मनचले खौफ खाते थे

Who Is IPS Raveena Tyagi: रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात थीं। अब बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं। बाराबंकी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बार फिर 20 आई…

Navbharat Times के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
IPS रवीना त्‍यागी को मिली बाराबंकी SP की जिम्‍मेदारी, लखनऊ और कानपुर में मनचले खौफ खाते थे

सौजन्य से:- Navbharat Times

Who Is IPS Raveena Tyagi: रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात थीं। अब बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं।

बाराबंकी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बार फिर 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस लिस्ट में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी का नाम भी शामिल हैं। उनको अब बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2014 बैच की आईपीएस अफसर रवीना त्यागी अपनी सख्त कार्यशैली को लेकर जानी जाती हैं।

आईपीएस रवीना त्यागी की पहली पोस्टिंग एएसपी के पद पर मुरादाबाद में हुई थी। वहां उनके सख्त एक्शन की वजह से मनचलों ने स्कूल और कॉलेजों के बाहर जमावड़ा लगाना बंद कर दिया था। 2024 से वह लखनऊ में डीसीपी पद पर आई थीं। इस साल मार्च को उनको डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई थी।

सिविल सर्विसेज में 170वीं रैंक

लखनऊ से पहले आईपीएस रवीना त्यागी ने कानपुर में विभिन्न पदों पर काम किया। वह वहां एसपी साउथ, सीबीसीआईडी, डीसीपी साउथ, डीसीपी हेडक्वॉर्टर के बाद डीसीपी ट्रैफिक के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह्न कर चुकी हैं। उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर भोपाल से पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने नोएडा से बीटेक बायोटेक्नोलॉजी किया। डिग्री लेने के बाद उन्होंने नौकरी करने की जगह सिविल परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2014 में उनकी सिविल सर्विसेज में 170वीं रैंक थी।

कानपुर में ट्रांसफर के बाद रोने लगी थी महिला सिपाही

आईपीएस रवीना त्यागी अपने महकमे में काफी लोकप्रिय हैं। कानपुर से जब उनका ट्रांसफर लखनऊ के लिए हुआ, तब विाई के मौके पर कई महिला सिपाहयों का रोते हुए वीडियो सामने आया था। इस पर रवीना त्यागी ने एक महिला सिपाही को गले लगा लिया था।

आईआरएस गौरव गर्ग से हुई है शादी

आईपीएस रवीना त्यागी की शादी उनके पुलिस सेवा में आने से पहले आईआरएस गौरव गर्ग से हो चुकी थी। गौरव गर्ग 2016 बैच के अफसर हैं। रवीना त्यागी को अपनी सेवाओं के लिए पुलिस विभाग की तरफ से कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें