उपमुख्यमंत्री मौर्य ने जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है. उन्होंने उत्…

सौजन्य से:- ThePrint Hindi
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है.
उन्होंने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच यहां एक कारोबारी संपर्क कार्यक्रम में यह बात कही. कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी और वैश्विक बाजार तक पहुंच के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गयी.
मौर्य ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पाद दुनिया भर में खाने की मेज तक पहुंचे.’’
उन्होंने कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता राज्य के कृषि उत्पादों में मूल्यवर्धन करने, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.
मौर्य ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निवेश-अनुकूल नीतियों, प्रोत्साहनों और आधुनिक लॉजिस्टिक का मजबूत तंत्र तैयार किया है. हम जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश, नवाचार और विकास के लिए आमंत्रित करते हैं.’’
भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कृषि क्षमता, औद्योगिक आधार और प्रतिभाशाली मानव संसाधन जापानी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसी व्यावहारिक साझेदारियां विकसित करनी चाहिए, जो प्रौद्योगिकी, निवेश और कौशल को स्थानीय अवसरों से जोड़ें और दोनों पक्षों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण करें.’’
कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी, स्थानीयकरण, आपूर्ति श्रृंखला और बाजार तक पहुंच को जापान-उत्तर प्रदेश सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मक्खियों के बीच खुली पड़ी मिठाइयां, पास ही बंधी थीं भैंसें... लखनऊ की दुकान में FDA की छापेमारी

उत्तर प्रदेश, जापान की नज़र खाद्य प्रसंस्करण और तकनीकी निवेश पर है

आलू किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री योगी तक पहुंची बात; इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन - potato farmers get relief cm yogi adityanath started website sadabad mla


