मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर
मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर सपा विधायक ने 2 युवकों से मारपीट का आरोप लगाते हुए कल घर पर की थी प्रेस वार्ता. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर
सपा विधायक ने 2 युवकों से मारपीट का आरोप लगाते हुए कल घर पर की थी प्रेस वार्ता.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 10:37 AM IST
मेरठ: जिले में बीते देर रात को एसएसपी ने किसान संगठन से जुड़े दिग्विजय भाटी और मोहित गौतम की कथित पिटाई मामले में आरोपी सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. बीते दिन कप्तान BBGTS मूर्ति ने नए पुलिस कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी.
मेरठ में पुलिस पर लगे मारपीट के आरोपों के बाद अब इस मामले में कार्रवाई भी की गई. 24 घंटे पहले मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय का ट्रांसफर हुआ. उसके बाद शुक्रवार दिन में उनके खिलाफ सपा के विधायक अतुल प्रधान ने 2 युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस की थी.
गौरतलब हो, विधायक का आरोप था कि मेरठ में 19 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन (अम्बेडकर) नाम का संगठन चलाने वाले दिग्विजय भाटी और उनके संगठन में मेरठ में जिलाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभाने वाले मोहित गौतम के साथ मारपीट की गई. मारपीट का आरोप एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर लगाए गए.
जिसके बाद इस मामले में पुलिस के व्यवहार को लेकर सोशल मिडिया पर पुलिस की कार्यशैली के पक्ष और विपक्ष में लोग चर्चा कर रहे थे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
खुद के साथ हुई कथित मारपीट की कहानी मिडिया को बताने वाले दिग्विजय और मोहित ने आरोप लगाया कि एसएसपी ने ऑफिस में उन्हें पहले मिलने के लिए बुलाया, उसके बाद पुलिस कप्तान ने पीटा, फिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ से पिटवाया गया.
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच एडीजी भानुभास्कर ने डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को दी गई. ऐसे में शुक्रवार को मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभालने वाले आईपीएस अधिकारी BBGTS मूर्ति ने देर रात को इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. ऐसा कदम इसलिए उठाया गया, ताकि जांच प्रभावित न हो.
एसपी ने बताया, लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में थाना सिविल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, सब इंस्पेक्टर मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल नीलम लौर और थाना सिविल लाइंस में चालक के तौर पर तैनात ललित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है.
ये भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

'शादी नहीं की तो मेरी बेटी को मार डाला': वाराणसी में M.Sc छात्रा के पिता बोले- वो प्यार नहीं, प्रॉपर्टी चाहता था; खूब ब्लैकमेल किया - Varanasi News

UP News: किसान नेताओं से कथित थर्ड डिग्री पर घिरी योगी सरकार, अखिलेश-चंद्रशेखर ने उठाए सवाल


