सीएम योगी ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं, ओबीसी से लेकर ब्राह्मण चेहरे तक, जानिए सभी के बारे में
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने आठों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी के नाम का ऐलान किया गया है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना ह…

सौजन्य से:- Navbharat Times
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने आठों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी के नाम का ऐलान किया गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं, अब भाजपा ने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
धर्मपाल सिंह: संगठन को सीधे संसद तक पहुंचाने का फैसला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को BJP ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। उन्हें सितंबर 2026 में दूसरी बार यूपी BJP के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वे ABVP से आए हैं और बूथ स्तर के संगठन पर खास जोर देते रहे हैं। उनका राज्यसभा जाना 2027 के लिहाज से इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि BJP शायद संगठन में काम करने वाले चेहरे को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का इनाम देने के साथ-साथ संगठन और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनाना चाहती है। खास बात यह है कि 2027 के लिए धर्मपाल सिंह लगातार 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' का फॉर्मूला आगे बढ़ा रहे हैं। BJP 2027 को सिर्फ चेहरे या सरकार के काम के भरोसे नहीं, बल्कि बूथ मशीनरी के भरोसे लड़ना चाहती है।
प्रकाश पाल: सबसे स्पष्ट OBC संदेश
प्रकाश पाल को जून 2026 में BJP ने प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले वे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे और लंबे समय तक संगठन में काम कर चुके हैं, इसलिए उनका राज्यसभा टिकट सीधे तौर पर OBC से जुड़ा हुआ दिखता है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2027 में BJP के सामने अखिलेश यादव का PDA— पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सामाजिक गठजोड़ है। BJP की नई संगठनात्मक टीम में भी OBC, SC, महिला और अन्य सामाजिक समूहों को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई थीं। OBC सिर्फ BJP का वोटर नहीं, BJP के सत्ता-साझीदार और राजनीतिक प्रतिनिधि भी हैं।
विद्यासागर सोनकर: दलित कार्ड, लेकिन संगठन के साथ
विद्यासागर सोनकर जौनपुर से जुड़े BJP नेता और विधान परिषद सदस्य हैं। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और दलित चेहरे के तौर पर BJP में उनका नाम पहले भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों के लिए चर्चा में रहा है। यह चयन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि BJP को गैर जाटव दलित आधार को मजबूत रखने की चुनौती है। राजनीतिक विश्लेषणों में भी BJP की रणनीति में गैर यादव OBC और गैर जाटव दलित वोट को महत्वपूर्ण बताया गया है। BSP के कमजोर होने की स्थिति में BJP दलित वोट को अपने साथ बनाए रखने के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ा रही है।
प्रियंका सिंह रावत: महिला + अवध + पुराना चुनावी चेहरा
प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से 2014 में BJP की लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और 2026 में BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उनका चयन दो स्तर पर महत्वपूर्ण है। पहला महिला प्रतिनिधित्व और दूसरी अवध क्षेत्र में BJP का राजनीतिक नेटवर्क पर जोर। 2027 में महिला वोट BJP के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में किसी महिला नेता को राज्यसभा भेजना सिर्फ संसद में प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि चुनाव से पहले महिला राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने का संकेत भी माना जा सकता है।
श्रुति गंगवार: परिवार की राजनीतिक विरासत + रोहिलखंड
श्रुति गंगवार सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले नामों में हैं। वह झारखंड के राज्यपाल और BJP के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की बेटी हैं। 2027 से पहले बरेली और आसपास के इलाकों में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी थी। रोहिलखंड में संतोष गंगवार की पुरानी राजनीतिक पकड़, महिला चेहरा और कुर्मी/गंगवार सामाजिक प्रतिनिधित्व है। BJP पुराने प्रभावशाली नेताओं की राजनीतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक ले जाने की तैयारी भी कर रही है।
राम प्रताप सिंह चौहान: संगठन और ब्रज-पश्चिम का कनेक्शन
राम प्रताप सिंह चौहान को 2026 में फिर BJP का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वे आगरा से आते हैं, लंबे समय से संगठन में हैं और पहले एत्मादपुर से विधायक भी रह चुके हैं। उनका चयन खासकर आगरा-ब्रज क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। 2027 से पहले BJP ने संगठन में क्षेत्रीय जिम्मेदारियां भी नए सिरे से बांटी हैं और राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी से जोड़ा गया है। BJP संगठन के पुराने और चुनावी अनुभव वाले नेताओं को सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं रखना चाहती।
राधाकांत ओझा: प्रयागराज-पूर्वांचल में पेशेवर और कानूनी नेटवर्क
राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उनका चयन बाकी नामों से थोड़ा अलग है। यहां BJP को कोई पारंपरिक संगठनात्मक चेहरा नहीं, बल्कि कानूनी-पेशेवर पृष्ठभूमि वाला प्रभावशाली चेहरा मिल रहा है। 2027 के चुनाव में प्रयागराज और पूर्वांचल का राजनीतिक महत्व देखते हुए यह चयन बौद्धिक/कानूनी वर्ग और पेशेवर समुदाय तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश के रूप में पढ़ा जा सकता है।
गोपी कृष्ण पांडेय: ब्राह्मण प्रतिनिधित्व का हिस्सा?
BJP ने ब्राह्मण प्रतिनिधित्व को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया है। चुनाव से पहले पार्टी के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा में ब्राह्मण, राजपूत, OBC और SC—सभी सामाजिक समूहों के संतुलन पर जोर दिया है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

In a first, Uttar Pradesh opt for split captaincy and coaching for upcoming domestic season

लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट: रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत - Lucknow News

यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल


