होम›क्राइम›यूपी: प्रदेश में पुलिस विभाग में पांच अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण निरस्त; जाने किसे कहां भेजा गया
क्राइम

यूपी: प्रदेश में पुलिस विभाग में पांच अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण निरस्त; जाने किसे कहां भेजा गया

यूपी: प्रदेश में पुलिस विभाग में पांच अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण निरस्त; जाने किसे कहां भेजा गया उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है। दो अध…

Amar Ujala के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
यूपी: प्रदेश में पुलिस विभाग में पांच अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण निरस्त; जाने किसे कहां भेजा गया

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी: प्रदेश में पुलिस विभाग में पांच अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण निरस्त; जाने किसे कहां भेजा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है। दो अधिकारियों के स्थानांतरण निरस्त किए गए, जबकि तीन को नई तैनाती मिली है। फेरबदल के बाद रायबरेली, कासगंज और बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पांच अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले में संशोधन किया गया है। इनमें दो अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि तीन अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

आदेश के अनुसार, अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर स्थानांतरणाधीन संतोष कुमार-प्रथम का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पद पर स्थानांतरणाधीन पवन गौतम को अब अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पद पर तैनाती दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह-तृतीय का तबादला अब अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पद पर किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली के पद पर स्थानांतरणाधीन आलोक कुमार जायसवाल का स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है।

इसके बाद संतोष कुमार-प्रथम, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात हैं, को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के साथ रायबरेली, कासगंज और बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें