होम›क्राइम›यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल
क्राइम

यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल

यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के पांच अधिकारियों के तबादले को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

ETV Bharat के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल

अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के पांच अधिकारियों के तबादले को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 5, 2026 at 3:57 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के पांच अधिकारियों के तबादले को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है. आदेश में तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दो अधिकारियों का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. तबादला सूची में संतोष कुमार III, पवन गौतम, आलोक सिंह III, आलोक कुमार जायसवाल और संतोष कुमार-II के नाम शामिल हैं.

संतोष कुमार III का स्थानांतरण निरस्त : संतोष कुमार III का अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. स्थानांतरण निरस्त होने के बाद अब वह कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे.

पवन गौतम को रायबरेली की जिम्मेदारी : पवन गौतम वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद खीरी के पद पर तैनात थे. उनका अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज के पद पर स्थानांतरण किया गया था. अब संशोधित आदेश में यह स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई है.

आलोक सिंह III बने एएसपी कासगंज : आलोक सिंह III वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली के पद पर तैनात थे. अब उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज के पद पर नई तैनाती दी गई है.

आलोक कुमार जायसवाल का तबादला निरस्त : आलोक कुमार जायसवाल का भी पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया था. अब यह स्थानांतरण निरस्त होने के बाद वह पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में ही अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

संतोष कुमार II को बरेली भेजा गया : संतोष कुमार II वर्तमान में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर नई तैनाती दी गई है.

यह भी पढ़ें : 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 में; UP के अस्पतालों में दवाओं की MRP पर 67 गुना तक मुनाफा, UPFSDA की जांच में खुलासा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें