लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट: रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Nishatganj Bridge Accident | Scooty Car Collision Youth Death लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट:रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Nishatganj Bridge Accident | Scooty Car Collision Youth Death
लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट:रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत
- कॉपी लिंक
महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज पुल पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। गोल मार्केट की ओर से रॉन्ग साइड में आ रही स्कूटी और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। पुलिस चौकी के सामने यह दुर्घटना हुई। अमेठी निवासी सत्यमान सिंह (30) अपनी स्कूटी UP41 BL 9679 से गोल मार्केट की तरफ से निशातगंज की ओर रॉन्ग साइड आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार UP32 RE 4214 से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
सूचना मिलते ही महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल केजीएमयू (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टिकरी का रहने वाला था।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे उनके चचेरे भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को केजीएमयू की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

In a first, Uttar Pradesh opt for split captaincy and coaching for upcoming domestic season

सीएम योगी ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं, ओबीसी से लेकर ब्राह्मण चेहरे तक, जानिए सभी के बारे में

यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के तबादले, दो का स्थानांतरण कैंसिल


