होम›खेल›सपा से दोस्ती और आजम खान पर नजर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव!
खेल

सपा से दोस्ती और आजम खान पर नजर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव!

सपा से दोस्ती और आजम खान पर नजर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव! अक्टूबर 2023 में आजम खान जब जेल से बाहर आ रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक शेर पढ़ा था। उन्होंने कहा था, पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा, हाल हमार…

Hindustan के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
सपा से दोस्ती और आजम खान पर नजर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव!

सौजन्य से:- Hindustan

सपा से दोस्ती और आजम खान पर नजर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव!

अक्टूबर 2023 में आजम खान जब जेल से बाहर आ रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक शेर पढ़ा था। उन्होंने कहा था, पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा, हाल हमारा जाने है। बॉलीवुड के फेमस गाने और मीर के इस गजल की अगली लाइन, जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग तो सारा जाने है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अभी वक्त है पर सूबे के सियासी शतरंज की चाल काफी तेज होती नजर आ रही है। चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी बिसात पर मोहरों को फिट करने की भी कोशिश की जा रही है। वहीं रविवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने प्रदेश की सियासी गलियारों में एक नई सुगबुगाहट पैदा कर दी है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के अध्यक्ष और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को रामपुर पहुंचे। उनके रामपुर पहुंचने की वजह काफी खास थी, जिसके कारण कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे।

यूपी की सियासी गलियारों में रामपुर की चर्चा

बता दें कि, रविवार को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और आजम खान के परिवार से मुलाकात की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब से मुलाकात कर करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इस मुलाकात के बाद ही उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में ये सावाल काफी तेजी से तैरने लगा कि, क्या कांग्रेस आजम खान को अपनी ओर खींचने की कोशिश में है?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की मुलाकात

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल होने की बात कही थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की थी। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामपुर में आजम खान के परिवार से मुलाकात की है...ऐसे में कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस, आजम खान को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।

वहीं आजम खान के परिवार से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आजम खां के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। वहीं राहुल गांधी से हालिया मुलाकात के सवाल से स्वामी प्रसाद मौर्य बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि, उनकी रामपुर यात्रा पूरी तरह शिष्टाचार और परिवार का हालचाल जानने के लिए थी।

सपा से खराब होते रिश्ते

बता दें कि, अक्टूबर 2023 में आजम खान जब जेल से बाहर आ रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक शेर पढ़ा था। जेल में रहते हुए आपने क्या महसूस किया? ...इस सवाल पर आजम खान ने मीडिया के सामने ये शेर पढ़ा था। उन्होंने कहा था, "पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा, हाल हमारा जाने है." बॉलीवुड के फेमस गाने और मीर के इस गजल की अगली लाइन, "जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग तो सारा जाने है।" इस शेर को आजम खान और अखिलेश यादव के रिश्तों को जोड़ कर देखा जा रहा था।

देश के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आजम खान की गिनती कद्दावर नेताओं में होती रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। लोग उन्हेंने मुलायम सिंह यादव के बाद सपा के दूसरे नंबर का नेता मानते थे। लेकिन अखिलेश यादव के पार्टी का मुखिया बनने के बाद आजम खान और उनके रिश्तों में काफी उथल पुथल का भी दौर देखने को मिला।

दोनों नेताओं के बीच ये तल्खियां 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान काफी देखने को मिला। जेल में बंद आजम खान ने चिट्ठी भेज कर अपनी नाराजगी भी साफ कर दी थी। अखिलेश यादव ने जेल में बंद आजम खान की इच्छा के विपरीत जाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाया था।

कांग्रेस को उम्मीद

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 20 प्रतिशत है। यही कारण है कि, भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दल आजम खान नेता की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं। आजम खान और उनके परिवार का रामपुर में अच्छा प्रभाव भी है। सपा से खराब होते रिश्तों को बीच आजम खान पर अगर कांग्रेस को दांव खेलना है तो शायद वो इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें