होम›खेल›यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ - cm yogi inaugurates up tex in lucknow to boost textile hub
खेल

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ - cm yogi inaugurates up tex in lucknow to boost textile hub

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी टेक्स' का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य उत्तर प्र…

jagran.com के अनुसार8 सितंबर 2026 को 01:30 am बजे
यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ - cm yogi inaugurates up tex in lucknow to boost textile hub

सौजन्य से:- jagran.com

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी टेक्स' का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वस्त्र ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे दो दिवसीय यूपी टेक्स का शुभारंभ।

- उत्तर प्रदेश को वस्त्र एवं परिधान उद्योग का हब बनाना लक्ष्य।

- 'यूपी टेक्स मित्र' पोर्टल और बुनकर समृद्धि योजना होगी शुरू।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वस्त्र एवं परिधान उद्योग का हब बनाने को लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार से दो दिवसीय यूपी टेक्स का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यूपी टेक्स का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह हथकरघा, रेशम, वस्त्र व परिधान तथा हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री वस्त्र व परिधान उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर ‘यू.पी. टेक्स मित्र’ पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना की भी शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में वस्त्रोद्योग में एआई, आटोमेशन एवं डिजिटलीकरण के उपयोग पर भी चर्चा की जाएगी।

साथ ही पीएम मित्र एवं संत कबीर टेक्सटाइल पार्क को वैश्विक स्तर के विनिर्माण एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने पर उद्योगपतियों के साथ विशेष चर्चा होगी। राज्य सरकार टेक्सटाइल पार्कों के माध्यम से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा यूपी टेक्स में पहले दिन उत्तर प्रदेश में होम टेक्सटाइल की संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित होगा। बुधवार को आयोजित होने वाले सत्रों में उत्तर प्रदेश को खेल वस्त्र एवं खेल सामग्री का प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने, सुरक्षात्मक व रक्षा वस्त्रों का राष्ट्रीय केंद्र विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें