अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता - cm yogi adityanath says public will wipe out samajwadi party forever in next assembly elections
अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता CM Yogi Adityanath on SP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं देने और परिवार के हि…

सौजन्य से:- Jagran
अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता
CM Yogi Adityanath on SP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं देने और परिवार के हितों के लिए प्रदेश को पीछे रखने का आरोप लगाया।
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को किया सम्मानित
- समाजवादी पार्टी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का भविष्यवाणी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह में सरकार रसोइया को बड़े उपहार की सुविधा दी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश की भी चर्चा की और समाजवादी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी। उन्होंने कहा कि बबुआ(अखिलेश यादव) ने एक बयान दिया है कि हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसी कारण तो समाजवादी पार्टी बनी हुई है। हमने कहा है कि जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी।
उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं देने और परिवार के हितों के लिए प्रदेश को पीछे रखने का आरोप लगाया।
सपा के एजेंडे में नहीं था गरीबी का मुद्दा
लखनऊ में मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह और नकद भुगतान रहित चिकित्सा सुविधा के कार्ड वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे रही है। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह काम पहले भी हो सकता था, मगर पहले इसलिए नहीं होता था क्योंकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में गरीब तो कोई मुद्दा ही नहीं था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'बबुआ' कहकर संबोधित किया और कहा कि आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता उसे अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी।
अखिलेश के डेली रूटीन पर भी तंज
मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई दोपहर 12 बजे सोकर उठे, दो बजे तक तैयार हो, शाम पांच बजे व्यायामशाला जाए और फिर शाम को महफिल जमाए तो उसके पास प्रदेश के लिए समय कहां से होगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के विकास के लिए समय नहीं था, लेकिन अब सरकार के पास जनता की समस्याओं का समाधान करने और हर वर्ग को आगे बढ़ाने की योजना है।
आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा
इससे पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि आरक्षण PDA का अधिकार है और आरक्षण सुधार के नाम पर पीडीए समाज के खिलाफ गहरी साजिश की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और उसके साथी समीक्षा और सुधार जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं।
2017 से पहले और अब के यूपी की तुलना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा शासन में गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे, बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी और प्रदेश में दंगे आम बात थे। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो चुका है और कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण विकास को रफ्तार मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के कई विद्यालय वीरान और बदहाल नजर आते थे। अब ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत 19 मानकों के आधार पर स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में आरोपी कारोबारी गिरफ्तार; थाईलैंड महिला का दावा- "बाइकों के लिये 55 लाख रुपये दिये!"

आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या

हाईकोर्ट ने नोएडा पुलिस को लगाई फटकार: गैरकानूनी हिरासत पर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका स्वीकार, दिए रिहाई के आदेश


