होमधर्म-आस्थासावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया, देखें तस्वीरें
धर्म-आस्था

सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया, देखें तस्वीरें

सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया, देखें तस्वीरें Edited by: विवेक मिश्रा|Lipi• सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान शंकर को रुद्राभिषेक किया। इससे पहले सीएम योगी तिरंगा…

Navbharat Times के अनुसार10 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया, देखें तस्वीरें

सौजन्य से:- Navbharat Times

सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया, देखें तस्वीरें

Edited by: विवेक मिश्रा|Lipi•

सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान शंकर को रुद्राभिषेक किया। इससे पहले सीएम योगी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की।

हाइलाइट्स

- रुद्राभिषेक से पहले तिरंगा यात्रा में शामिल हुए योगी

- लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया

- रुद्राभिषेक कर जगत के कल्याण की कामना की

सारे जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार अपराह्न बेला में रुद्राभिषेक और हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें