होमक्राइमसहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा: लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं - Uttar Pradesh News
क्राइम

सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा: लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather | Heavy Rain Forecast In Southern Districts सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा:लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महि…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा:  लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Weather | Heavy Rain Forecast In Southern Districts

सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा:लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं

- कॉपी लिंक

यूपी में सोमवार को लखनऊ-नोएडा समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। सहारनपुर में 24 घंटे से लगातार बरसात हो रही है। इससे गंगराव नदी और शाकुंभरी मंदिर के पास की बरसाती नदी में सैलाब आ गया है।

बहाव इतना तेज था कि मिर्जापुर क्षेत्र में गंगराव नदी पर बना रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। नदी का पानी दिल्ली यमुनोत्री हाइवे के ऊपर से बहने लगा। सड़कों-कॉलोनियों में 3-4 फीट पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी भर गया। कारें-बाइकें आधी डूब गईं।

पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं। लोग अपने गांवों और घरों को छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। रात के वक्त सड़कों पर सोने को मजबूर हैं।

फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। कटान की जद में आए बाकी मकानों को लोग खुद ही तोड़ रहे, ताकि ईंट-सरिया जैसे सामानों को बचा सकें और हालात सुधरने के बाद फिर से घर बनाने में उनका इस्तेमाल कर सकें। मकान टूटते देख महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। बिलखते हुए कहा- पाई-पाई जोड़कर घर बनाया, लेकिन बाढ़ ने जिंदगीभर की कमाई बर्बाद कर दी। अब कहां जाएंगे?

मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग डूब गया। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा कर रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किमी. दूर गंगा के ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई है। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं।

मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और महोबा में भारी बारिश हो सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदेश में 1 जून से अब तक 136 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले साल 9 अगस्त तक यूपी में 437 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2% अधिक थी। वहीं, इस साल अब तक 341 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 20% कम है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा।

कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र की बरसाती नदी में भी पानी बढ़ गया है। बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां कई बरसाती नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं।

नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से नदी और तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

- कॉपी लिंक

नोएडा में सोमवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। थोड़ी देर में तेज बारिश शुरू हो गई। आईएमडी के मुताबिक, आज रुक-रुक कर बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

- कॉपी लिंक

नोएडा में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदल गया। तेज घने काले बादल छा गए। फिर तेज बारिश शुरू हो गई। आईएमडी के मुताबिक, दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सहारनपुर में बारिश के बाद थाना मिर्जापुर के जाटोवाला स्तिथ स्पोर्ट्स कालेज की नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गांवों मे पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। सड़क के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है।

- कॉपी लिंक

आगरा में सुबह सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में सूरज की लुका-छुपी भी चल रही है। तेज हवा चल रही है। मौसम सुहावना हो गया है। उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- फर्रुखाबाद में 21 मकान गंगा में बह गए हैं। 35 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात परखने के लिए भास्कर रिपोर्टर 1 किमी. मोटर बोट से सफर कर दिलीप की मढैया गांव पहुंचा। यहां लोग खुद ही अपने घरों को तोड़ते दिखे।

- गांव की रहने वाली तारा देवी ने बताया- हम लोगों ने पैसा जोड़कर अपना घर बनवाया था। 1-2 लाख रुपए खर्च किए लेकिन एक झटके में पूरा मकान बह गया। हम लोग कहां रहेंगे, जैसे हमारा घर गंगा में समाया है, हम लोग भी गंगा में समा जाते, तो अच्छा होता।

- इसी गांव की रहने वाली संतूरी का कहना है कि हम लोग भूखे-प्सासे मरा करते हैं। रिश्तेदार-नातेदार कुछ ले आते हैं तो खा लेते हैं। घर तो पूरा बह ही गया है। सड़क पर कहीं भी सो जाते हैं। बहुत खराब स्थिति है हम लोगों की।

- शीला का कहना है- हम लोग बहुत डरे रहते हैं। लगातार गंगा का पानी बढ़ रहा है। बच्चों के साथ यहां रहना मुश्किल हो रहा है। हम लोग खाने-पीने के लिए परेशान हो रहे हैं।

- कॉपी लिंक

सहारनपुर में सोमवार सुबह 5.16 बजे तेज बारिश जारी है। बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की उम्मीद है। 11 अगस्त को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में रात करीब 12 बजे तेज बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

- कॉपी लिंक

- बात खरी हैDM साहब ने फावड़े से घास छीली: सावन में डिप्टी रेंजर बने 'गोविंदा', राहुल का खटाखट-फटाफट Gen-Z अवतार

- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया

- भास्कर एक्सक्लूसिवबृजभूषण यौन उत्पीड़न केस में क्यों बरी हुए?: कोर्ट ने पूछा- घटना हुई तो दोबारा मिलने क्यों गईं? ऐसे दावे टिक नहीं सके

- सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई: महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें