होमक्राइममेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की
क्राइम

मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की

मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता की. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की

सौजन्य से:- ETV Bharat

मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का गंभीर आरोप; DIG सहारनपुर को सौंपी गई जांच, दिग्विजय भाटी ने कार्रवाई की मांग की

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 5:26 PM IST

मेरठ : जिले में ललिता गौतम हत्याकांड के बाद हुए प्रदर्शन से जुड़े विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है. मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने एसएसपी ऑफिस में पूछताछ के दौरान उनके साथ कथित मारपीट करने और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता की. इस दौरान दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव दोनों मौजूद रहे.

सपा विधायक अतुल प्रधान ने एसएसपी के खिलाफ आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों के साथ एसएससी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत अन्य चार से पांच पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा और थर्ड डिग्री दी, जबकि वह कप्तान के बुलाने पर ही मिलने एसएसपी दफ्तर गए थे.

विधायक ने कहा कि यह विषय बेहद ही चिंताजनक और निंदनीय है. सरकार को पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह का यह कृत्य किया गया है, ऐसा व्यक्ति किसी जिम्मेदारी के पद पर बैठने के लायक नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी बेहद गंभीर हैं. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है. साथ ही वह खुद भी एडीजी से मिलने जा रहे हैं. इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे.

पीड़ित किसान नेता दिग्विजय भाटी ने खुद के साथ इस बर्बरता को लेकर अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि वह 19 तारीख को पुलिस कप्तान अविनाश कुमार पांडेय से मिलने गये थे. हमारी फोन पर बात हो रही थी उन्होंने बुलाया था. उन्होंने बातचीत करने के लिये बुलाया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब हम अंदर पहुंचे तो उनका व्यवहार बहुत गलत था. उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक केबिन में ले गये और उसमें ले जाकर बहुत पिटाई की. उन्होंने कहा कि ललिता गौतम हत्याकांड में मुझको मुख्य आरोपी बनाया था.

उन्होंने कहा कि मैने लाइव आकर यह कह दिया था कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है. न मैं इस मोमेंट में हूं, न इसमें मेरा कोई दोष है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद इंस्पेक्टर अखिलेश को बुलाया, और उनसे कहा कि इनकी एक-एक चीख मुझे कानों में सुनाई देनी चाहिये.

उन्होंने आरोप कि इसके बाद वह एसओजी दफ्तर ले जाकर पीटा गया और गानों पर जबरदस्ती नाचने को कहा गया. उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है.

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि उनको डीआईजी मेरठ के द्वारा इस बारे में अवगत कराया गया कि 19 अगस्त को एसएसपी कार्यालय में किसी बात पर वाद विवाद हुआ था. जिसमें दोनों पक्षों के बीच में बातचीत के दौरान थोड़ी सी बात खराब हो गई, जिसमें हिंसा का प्रयोग हुआ.

उन्होंने बताया कि यह आरोप जब संज्ञानित किया गया तो हमने तत्काल इस आरोप पर इस प्रकरण डीआईजी रेंज सहारनपुर अभिषेक सिंह को जांच अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है. वह अभी रास्ते में हैं. उन्होंने बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह जाकर घटनास्थल का मुआयना करेंगे. और इस पूरे मामले में छानबीन करेंगे.

उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों से बातचीत करेंगे. पूरी जांच करके डीआईजी के द्वारा रिपोर्ट अतिशीघ्र उन्हें सौंपी जाएगी. जांच के आधार पर आगे फिर इसमें बाकी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा संज्ञान लिया गया है और उनसे वार्ता की गई है और सभी को यह बताया गया है कि इस मामले में पूरी तरह से जांच करने के बाद जानकारी दी जाएगी.

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस मारपीट और दुर्व्यवहार के संबंध में उनके द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग (UP SHRC) में शिकायत की गई थी. जिसके बाद केस पंजीकृत कर लिया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संभाला कार्यभार : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2015 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है. मूलरूप से तेलंगाना (हैदराबाद) के रहने वाले बीबीजीटीएस मूर्ति शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता भी की.

यह भी पढ़ें : मेरठ SSP अविनाश पांडेय का ट्रांसफर; जानें क्यों थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे IPS

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें