लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सबको सस्पेंड करो, महिला की शिकायत पर योगी की अफसरों को दो टूक
लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सबको सस्पेंड करो, महिला की शिकायत पर योगी की अफसरों को दो टूक जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने सीएम योगी से बताया कि कुछ दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो। इस प…

सौजन्य से:- Hindustan
लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सबको सस्पेंड करो, महिला की शिकायत पर योगी की अफसरों को दो टूक
जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने सीएम योगी से बताया कि कुछ दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो। इस पर सीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड कर दिया जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान एक महिला की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी साफ तौर जाहिर की। सीएम योगी ने जमीन संबंधी मामलों में उदासीनता या लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। जनता दर्शन के दौरान जब एक महिला ने उन्हें अपनी यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो सीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड कर दिया जाए।
सीएम योगी ने जनता दर्शन में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि जहां भी जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली मिले तो वहां संबंधित कार्मिक और अधिकारी के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाए। प्रकरण की गंभीरता के अनुसार संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाए। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने 200 से अधिक लोगों की सुनी फरियाद
सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। उनके पास जाकर समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण प्रतिबद्धता के साथ कराया जाएगा। एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘रास्ता न दिलाने पर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो।’ जनता दर्शन में कुछ अन्य लोगों ने भी जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मरीजों के इलाज का दिया भरोसा
जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपीएसएसएससी ने लखनऊ में अपने कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया

HC ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, तीन अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया

2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी


