होमक्राइमलखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम हमले में कार्रवाई तेज; 2 बहनें गिरफ्तार, 100 से ज्यादा जानवर जब्त
क्राइम

लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम हमले में कार्रवाई तेज; 2 बहनें गिरफ्तार, 100 से ज्यादा जानवर जब्त

राजधानी लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम पर हुए हमले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार अन्य की तलाश जारी है। हाइलाइट्स बुद्धेश्वर इलाके में अवैध डेयरी संचालित हो…

Navbharat Times के अनुसार18 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम हमले में कार्रवाई तेज; 2 बहनें गिरफ्तार, 100 से ज्यादा जानवर जब्त

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजधानी लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम पर हुए हमले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार अन्य की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स

बुद्धेश्वर इलाके में अवैध डेयरी संचालित हो रही हैं

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम गई हुई थी

दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराध के बीच अपराधियों का बोलबाला किस कदर बढ़ा हुआ है, इसका अंदाजा हाल ही में पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर इलाके में अवैध डेरियों पर शिकंजा कसने पहुंची पुलिस और नगर निगम के साथ हुई बर्बरता व जानलेवा हमले से लगाया जा सकता है। आवारा पशुओं को पकड़ने और अवैध डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसने पहुंची टीम की कार्रवाई के दौरान दबंगों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल को निशाना बनाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। उपद्रवियों ने दरोगा को जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं दारोगा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और लोहे की जंजीरों व पत्थरों से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि इस जानलेवा हमले में दरोगा विनय पटेल का सिर फट गया, जिन्हें अस्पताल में छह टांके लगे हैं। पुलिस टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो सगी बहनों को जेल भेजने के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है।

चौकी प्रभारी को घेरकर पीटा

दरअसल, घटना वाले दिन नगर निगम की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस टीम बुद्धेश्वर क्षेत्र में अवैध डेरियों और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ रही थी। इसी दौरान डेयरी संचालक और उनके समर्थक भड़क उठे और अभियान में शामिल टीम को घेर लिया। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल पर सीधा हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवियों ने दरोगा की गर्दन दबाई और उन पर लोहे की जंजीरें व पत्थर बरसाए। गंभीर रूप से लहूलुहान होने के बाद भी पुलिस टीम डटी रही और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

भारी विरोध के बीच 100 से अधिक मवेशी जब्त

अभियान के दौरान तनावपूर्ण हुए माहौल के बीच हमलावरों ने घटनास्थल पर मौजूद नगर निगम की सरकारी गाड़ियों पर भी जमकर पथराव किया, जिससे चार गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस और नगर निगम के कई अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। भारी बवाल के बावजूद टीम पीछे नहीं हटी और मौके से 18 भैंसों को पकड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कुल 100 से अधिक मवेशियों को जब्त कर कांजी हाउस भिजवाया गया।

दरोगा की तहरीर पर FIR दर्ज

घटना से जुड़े वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए और लोग लखनऊ की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख इस घटना में घायल हुए चौकी प्रभारी विनय पटेल और नगर निगम अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से हाथापाई करने वाली दो सगी बहनों खुशबून और आफरीन को चिह्नित कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दरोगा पर हमला करने वाले अन्य फरार उपद्रवियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें