होमशिक्षा-करियर2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी
शिक्षा-करियर

2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी

2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी UP BJP में बड़ा उलटफेर! 2027 के लिए नए सेनापति तय By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 18, 2026 at 12:20 PM IS…

etvbharat.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी

सौजन्य से:- etvbharat.com

2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े बने प्रभारी, जगदीश पटेल सह-प्रभारी

UP BJP में बड़ा उलटफेर! 2027 के लिए नए सेनापति तय

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 18, 2026 at 12:20 PM IST

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा देने के मकसद से की गई है.

मुख्यालय से जारी हुआ पत्र: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनके लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. विधानसभा चुनाव से लेकर आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी यही प्रभारी संभालेंगे. राज्य संगठन और केंद्रीय संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे.

कौन हैं जगदीश ईश्वरभाई पटेल: जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात की राजनीति से जुड़े ओबीसी समुदाय के बड़े चेहरा है. उनका जन्म अहमदाबाद में ईश्वरभाई विश्वकर्मा के घर हुआ और उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. 1998 में बूथ प्रभारी के रूप में शुरू हुआ उनका सफर 2015 से 2021 तक अहमदाबाद शहर अध्यक्ष तक पहुंचा. उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2021 के अहमदाबाद निगम चुनाव में 192 में से 160 सीटें जीती थीं. वर्तमान में वे गुजरात सरकार में सहकारिता, नमक उद्योग, एमएसएमई, कुटीर, खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री हैं. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है. जमीनी कार्यकर्ता से संगठन प्रमुख तक का सफर तय करने वाले पटेल को RSS से भी गहरा जुड़ाव रखने वाला नेता माना जाता है. सह प्रभारी के रूप में वे तावड़े के साथ मिलकर यूपी में बूथ स्तर को मजबूत करने और हारी हुई सीटों पर विशेष फोकस करने का काम देखेंगे.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने घोषित की राष्ट्रीय टीम; कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें