प्रयागराज में बारिश बनी मुसीबत, देखिए तस्वीरों में हालात: पॉश इलाकों में 4 फीट तक पानी, थानों और नगर निगम परिसर में भी जलभराव - Prayagraj (Allahabad) News
Prayagraj Heavy Rain | Posh Areas Waterlogged, City Infrastructure Fails प्रयागराज में बारिश बनी मुसीबत, देखिए तस्वीरों में हालात:पॉश इलाकों में 4 फीट तक पानी, थानों और नगर निगम परिसर में भी जलभराव प्रयागराज1 घंटे पहले क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
Prayagraj Heavy Rain | Posh Areas Waterlogged, City Infrastructure Fails
प्रयागराज में बारिश बनी मुसीबत, देखिए तस्वीरों में हालात:पॉश इलाकों में 4 फीट तक पानी, थानों और नगर निगम परिसर में भी जलभराव
प्रयागराज1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
प्रयागराज में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 115 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह से हो रही बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश ने स्मार्ट सिटी प्रयागराज की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। शहर के पॉश इलाकों में घुटनों तक पानी भरा है। पुलिस और प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर थानों तक के गेट पानी में डूबे हैं।
शहर को स्मार्ट बनाने का दावा करने वाले नगर निगम के गेट के अंदर भी घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया है। सिविल लाइंस से लेकर पुराने शहर तक कई इलाकों में जलभराव है।शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे से घरों के निचले हिस्सों में पानी भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सैकड़ों परिवारों को घर की ऊपरी मंजिल पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
देखिए जलभराव की तस्वीरें..
जॉर्ज टाउन थाने में इतना पानी भर गया कि पुलिसकर्मियों को मेज के ऊपर बैठकर समय बिताना पड़ा। थाना परिसर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
थाने में भरे पानी को निकालने के लिए पुलिसकर्मी खुद पानी निकासी के इंतजाम में जुटे हैं।
दारागंज के बक्शीबांध में घाट किनारे खड़ी कार जलस्तर बढ़ने से पानी में डूब गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
नगर निगम के गेट से लेकर पूरे परिसर में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। कर्मचारी और आने-जाने वाले लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
पानी निकालने में नगर निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं। निगमकर्मी पंपिंग सेट की मदद से परिसर में भरा पानी बाहर निकाल रहे हैं।
करेली इलाके में जलभराव से सड़क पर खड़ी कारें आधी पानी में डूब गईं।
करेली में नाला ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में 8 घंटे तक पानी भरा रहा। लोगों को काफी देर तक जलभराव के बीच रहना पड़ा।
मुंडेरा में घरों में पानी भरने के बाद लोग घर के गेट के पास बैठकर पानी उतरने का इंतजार करते नजर आए।
नैनी में घरों में पानी भरने के बाद महिलाएं कई घंटे तक बाल्टियों से पानी बाहर निकालती रहीं।
करेली के गड्ढा कालोनी में इतना पानी भर गया कि एसडीआरएफ को पहुंचना पड़ा।
मुंडेरा में घरों में पानी भरने के बाद मोहल्ले के लोग सामान को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करते नजर आए। लोग जरूरी सामान बचाने में जुटे रहे।
जॉर्ज टाउन में सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। जगह-जगह जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
जेके नगर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सड़कें पानी से लबालब रहीं और लोगों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा।
मेयर ऑफिस के बाहर भी घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
करेली में घरों में पानी भरने के बाद छोटी बच्चियां भी पानी निकालने में जुटी रहीं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर देहात: कांवड़ियों से नोकझोंक के बाद महिला सिपाही की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, वीडियो वायरल

योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे: गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा - Gorakhpur News

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी


