अखिलेश-मायावती से लेकर CM योगी के मंत्रियों तक, UP के 44 नेताओं को मिला बुलेटप्रूफ कवच - up elections 44 leaders get bulletproof jackets for security
अखिलेश-मायावती से लेकर CM योगी के मंत्रियों तक, UP के 44 नेताओं को मिला बुलेटप्रूफ कवच उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 44 प्रमुख राजनीतिक नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। यह कदम सत्तापक्ष और विपक…

सौजन्य से:- Jagran
अखिलेश-मायावती से लेकर CM योगी के मंत्रियों तक, UP के 44 नेताओं को मिला बुलेटप्रूफ कवच
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 44 प्रमुख राजनीतिक नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। यह कदम सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
HighLights
- विधानसभा चुनाव से पहले 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट।
- सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा मजबूत।
- केंद्रीय-राज्य अभिसूचना के आकलन पर आधारित निर्णय।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख राजनीतिक दलों के 44 नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पहले ही यह जैकेट उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिन मंत्रियों को जेड, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा है, उनमें से कुछ को जैकेट उपलब्ध कराई गई है, अन्य के लिए प्रक्रिया चल रही है।
चुनाव से पहले नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री ओम प्रकाश राजभर, नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी", संजय निषाद, आशीष पटेल, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, सुरेश खन्ना, चौधरी लक्ष्मी नारायण, बेबी रानी मौर्य और बलदेव सिंह ओलख को पहले से श्रेणीबद्ध सुरक्षा उपलब्ध है। केंद्रीय और राज्य अभिसूचना के आकलन और नेताओं की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है।
11 लोगों को यूपी में जेड प्लस सुरक्षा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, अयोध्या निर्णय देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
यह भी पढ़ें- NCR Air Pollution: 'प्रदूषण पर नो टॉलरेंस', CM योगी के कड़े रुख के बाद अधिकारियों ने कसी कमर; बनाया एक्शन प्लान
10 को एस्कार्ट के साथ वाई प्लस सुरक्षा
इनमें मंत्री संजय निषाद, विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य बृजलाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक पूजा पाल और काशी के सतुआ बाबा शामिल हैं।
10 लोगों को जेड श्रेणी सुरक्षा
इनमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी" , स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह मंत्री, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी शामिल हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी - former mp dharmendra kashyap quits bjp next move remains under wraps

'गांव से ग्लोबल तक विकास का संकल्प...', सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को कुछ यूं दी बधाई

पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी पहुंचे बाइकर्स बोले- अद्भुत है ये अनुभव


