होमक्राइमराम मंदिर में चंदा चोरी नहीं, चढ़ावा का मामला; CM योगी ने कर दिया साफ, SIT रिपोर्ट पर खुलासा
क्राइम

राम मंदिर में चंदा चोरी नहीं, चढ़ावा का मामला; CM योगी ने कर दिया साफ, SIT रिपोर्ट पर खुलासा

राम मंदिर में चंदा चोरी नहीं, चढ़ावा का मामला; CM योगी ने कर दिया साफ, SIT रिपोर्ट पर खुलासा लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को उठाया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ।…

Navbharat Times के अनुसार6 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
राम मंदिर में चंदा चोरी नहीं, चढ़ावा का मामला; CM योगी ने कर दिया साफ, SIT रिपोर्ट पर खुलासा

सौजन्य से:- Navbharat Times

राम मंदिर में चंदा चोरी नहीं, चढ़ावा का मामला; CM योगी ने कर दिया साफ, SIT रिपोर्ट पर खुलासा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को उठाया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। चंदा चोरी में भाजपा-आरएसएस की भूमिका पर सवाल खड़े किए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर विपक्ष को जोरदार तरीके से घेरा। उन्होंने एसआईटी रिपोर्ट के हवाले से साफ किया कि राम मंदिर में चंदा चोरी नहीं हुई है। वहां चढ़ावा राशि से जुड़ा मामला सामने आया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध के बाद हमने एसआईटी गठित की। एसआईटी की रिपोर्ट में किसी भी साधु-संत की कोई भूमिका नहीं दिखी है। दान राशि के मामले को विपक्ष के वही लोग हवा दे रहे हैं, जो भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे। इन लोगों ने भगवान राम के मंदिर को लेकर हमेशा रोड़े अटकाए और अब मंदिर बनने के बाद उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। एसआईटी रिपोर्ट के बाद मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें