होम›मनोरंजन›'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन - hanuman ansh film team meets cm yogi adityanath in lucknow
मनोरंजन

'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन - hanuman ansh film team meets cm yogi adityanath in lucknow

'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम ने सीएम को फिल्म ..…

Jagran के अनुसार8 सितंबर 2026 को 10:31 pm बजे
'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन - hanuman ansh film team meets cm yogi adityanath in lucknow

सौजन्य से:- Jagran

'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन

फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम ने सीएम को फिल्म ...और पढ़ें

HighLights

- 'हनुमान अंश' फिल्म टीम ने सीएम योगी से मुलाकात की।

- फिल्म बाबा नीम करौरी के जीवन और हनुमान भक्ति पर आधारित।

- सीएम ने फिल्म के प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

डिजिटल डेस, लखनऊ। फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में CM योगी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना, रामलला दरबार में टेका माथा

शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था।

सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें