CM योगी ने ली गोरखपुर की समीक्षा बैठक, पूछा- शहर में जलभराव तो नहीं? कमिश्नर बोले- ऑल ओके - cm yogi reviews gorakhpur waterlogging school facilities
CM योगी ने ली गोरखपुर की समीक्षा बैठक, पूछा- शहर में जलभराव तो नहीं? कमिश्नर बोले- ऑल ओके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ बचाव, जलभराव, त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ग…

सौजन्य से:- Jagran
CM योगी ने ली गोरखपुर की समीक्षा बैठक, पूछा- शहर में जलभराव तो नहीं? कमिश्नर बोले- ऑल ओके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ बचाव, जलभराव, त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गोरखपुर में जलभराव न होने के निर्देश दिए और स्कूलों की नियमित जांच व कांवड़ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
HighLights
- मुख्यमंत्री ने जलभराव, त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
- गोरखपुर में जलभराव न होने और नालों की सफाई पर जोर।
- सभी जिलों में स्कूलों की सुविधाओं की नियमित जांच के निर्देश।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के जिलों में बाढ़ बचाव, जलभराव, त्योहार, नगरीय सुविधा और कानून समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। गोरखपुर के शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने पूछा कि क्या कहीं पानी भरा है। इस पर कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्र में जलभराव नहीं है। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। हालांकि, बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से समुचित इंतजाम किए गए हैं।
कमिश्नर ने बताया कि जलभराव वाले चिह्नित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पंप लगाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश शुरू होते ही तत्काल सक्रिय होकर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही लो लैंड क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था में किसी तरह की बाधा सामने आने पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में स्कूलों की व्यवस्थाओं की भी नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कमिश्नर और जिलाधिकारियों से स्कूलों का निरीक्षण कर वहां शिक्षक, बिजली, भवन, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की स्थिति देखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी तरह की समस्या मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण कराया जाए, ताकि बच्चों को परेशानी न हो। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और स्कूलों की सुविधाओं को लेकर फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित डीएम से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाई जाए। बाढ़ में मकान गिरने या क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर जमीन का पट्टा देने के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रविवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की टाइमिंग और लिस्ट
सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा मार्गों, शिवालयों और मंदिरों पर साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान गोरखपुर से डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डा. कौस्तुभ, नगर आयुक्त अजय जैन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Yogi Adityanath sounds 2027 battle cry, UP Rajya Sabha contest sets election tone

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

गोरखपुर में एडवांस टैक्स की बंपर उछाल, 18 प्रतिशत बढ़कर 88.64 करोड़ पहुंचा संग्रह - gorakhpur advance tax collection rises 1796 to 8864 cr


