27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस: लखनऊ मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा, सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी साप्ताहिक ट्रेन - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Gorakhpur Delhi Amrit Bharat Express Launch | Sitapur Budhwal Route Update 27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस:लखनऊ मंडल के यात्रियों को भी मिलेग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Gorakhpur Delhi Amrit Bharat Express Launch | Sitapur Budhwal Route Update
27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस:लखनऊ मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा, सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
- कॉपी लिंक
गोरखपुर से दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग से राहत देने के लिए 27 अगस्त से अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। ट्रेन सीतापुर और बुढ़वल के रास्ते दिल्ली जाएगी, जिससे लखनऊ मंडल के इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी दिल्ली जाने के लिए
सीतापुर-बुढ़वल होकर दिल्ली जाएगी ट्रेन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से हर गुरुवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
शुक्रवार को दिल्ली से वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से हर शुक्रवार को दिल्ली से चलेगी। दिल्ली से ट्रेन दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत
नई साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर-दिल्ली रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर सीतापुर और बुढ़वल क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा मिलने से सहूलियत होगी। त्योहारी और व्यस्त सीजन में वेटिंग वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मक्खियों के बीच खुली पड़ी मिठाइयां, पास ही बंधी थीं भैंसें... लखनऊ की दुकान में FDA की छापेमारी

प्रयागराज में 25 वर्ष पुराना नाला और 70 साल पुरानी सीवर लाइन मिली, इसे सक्रिय करने पर तेजी से जलभराव समस्या दूर हुई - prayagraj city old huge drain and sewer line solved water logging issue

'यूपी की अर्थव्यवस्था 9 साल में 3 गुना बढ़ी': CM बोले- उत्तर प्रदेश की GDP आज ₹12 लाख करोड़ से बढ़कर ₹36 लाख करोड़ की हुई


