राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज़ का हामी भरा, सरकार पर लगाया आरोप
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी भर्तियों में अनियमितता और पेपर लीक होने से युवाओं को जॉब नहीं मिल रहा है। उन्होंने छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया। सूत्र: Aaj Tak

सौजन्य से:- Hindustan
'जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा'; प्रयागराज में छात्रों की गूंज से पहले बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कोटा और देहरादून के बाद अब छात्रों की गूंज अभियान 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेगा। प्रयागराज ऐसा शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आवेदन भरते हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी भर्तियों में अनियमितता और पेपर लीक का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मुद्दे का जिक्र करते हुए सोमवार को दावा किया कि युवाओं को जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी का छात्रों की गूंज अभियान प्रयागराज में पहुंचेगा, जहां 8 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।'
राहुल गांधी ने कहा कि कोटा और देहरादून के बाद अब छात्रों की गूंज अभियान 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रयागराज ऐसा शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आवेदन भरते हैं, शुल्क जमा करते हैं और नौकरियों का इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का वर्तमान और लंबित भर्तियों ने उनका भविष्य प्रभावित किया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि हाल में दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज उठाती रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की भी मांग की।
छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत
इस बीच, भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसने छात्रों और युवाओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है, जिसके जरिए विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के कारण कथित तौर पर धमकियों और उत्पीड़न का सामना करने पर उन्हें कानूनी व संगठनात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि 20 जुलाई को हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद से उसे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत छात्रों और युवाओं से कई शिकायतें मिली हैं।
संगठन ने दावा किया कि इन शिकायतों में आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण धमकी मिलने, ऑनलाइन दुर्व्यवहार व उत्पीड़न का सामना करने और परिजन को डराए-धमकाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। युवा कांग्रेस ने कहा कि कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि उन्हें और उनके परिजन को उनके घरों पर परेशान किया गया। युवा कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी तरह की धमकी, ऑनलाइन दुर्व्यवहार या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है या उनके परिजन को निशाना बनाया जाता है, तो वे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे दावों और हकीकत का सफर

यूपी किसानों के लिए खुशखबरी नई फसल बीमा योजना लागू


