प्रयागराज और आजमगढ़ में दो महिलाओं की हत्या; पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज और आजमगढ़ में दो महिलाओं की हत्या; पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्यारोपियों की तलाश की जा रही. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 21, 2026 at 7:51 AM IST प्रया…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रयागराज और आजमगढ़ में दो महिलाओं की हत्या; पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्यारोपियों की तलाश की जा रही.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 21, 2026 at 7:51 AM IST
प्रयागराज/आजमगढ़: यूपी के अलग-अलग जिलों से दो महिलाओं की हत्या की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने दोनों मामले में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
पहला मामला प्रयागराज के सरायइनायत थाना के हनुमानगंज का है. यहां गुरुवार सुबह 26 वर्षीय महिला ऊषा की उसकी 4 साल की मासूम बच्ची के सामने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतका के पति के दूर के रिश्तेदार ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने और फटकार लगाने से नाराज होकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेजकर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस पूछताछ के अनुसार, आरोपी ने एक दिन पहले महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. महिला ने न सिर्फ प्रस्ताव ठुकराया, बल्कि उसे फटकार लगाकर घर से बाहर निकाल दिया. इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने सुबह बाजार से चाकू खरीदा और किराए के कमरे में घुसकर मासूम बच्ची के सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
हाल ही में मुंबई से लौटे थे पति-पत्नी: डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, मृतका ऊषा (26) मूल रूप से जौनपुर की निवासी थी, जबकि उसके पति दिनेश कुमार उतरांव के रहने वाले हैं. यह दंपत्ति पहले मुंबई में रहता था और बीते 11 अगस्त को ही हनुमानगंज बाजार के पास किराए के कमरे में रहने आया था. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को घर में शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया. महिला के गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए.
डीसीपी गंगानगर ने आगे बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
आजमगढ़ में घर में महिला की गला रेतकर हत्या: दूसरी हत्या आजमगढ़ के बरदह बरदह गांव की है, जहां गुरुवार की दोपहर में घनी आबादी के बीच घर के अंदर अकबरी (38) पत्नी ताहिर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा था. स्कूल से घर लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. घटना से गांव में सनसनी फैल गई.
मृतका का पति ताहिर मुंबई में लूम का काम करते हैं और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट होगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में अतीक के करीबी जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त, जजों को कोर्ट पहुंचने में हुई देरी, डीएम व नगर आयुक्त तलब
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

यूपी में 9 जिलों के पुलिस कप्तान का ट्रांसफर, विनीत जायसवाल सुलतानपुर, बीबीजीटीएस मूर्ति मेरठ के नए SSP; देखें लिस्ट


