मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब: डीएम-एसपी घुटनों तक पानी में चले; 10 शहरों में बारिश, 46 में अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast Purvanchal Monsoon Update 2026 LIVEमेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब:डीएम-एसपी घुटनों तक पानी में चले; 10 शहरों मे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast Purvanchal Monsoon Update 2026
LIVEमेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब:डीएम-एसपी घुटनों तक पानी में चले; 10 शहरों में बारिश, 46 में अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और संभल समेत 8 शहरों में बारिश हुई। मेरठ और संभल में इतनी बारिश हुई कि गलियां और कॉलोनियां तालाब बन गईं। घरों-दुकानों में एक-एक फीट तक पानी भर गया।
मुजफ्फरनगर में बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। DM उमेश मिश्रा और SP संजय कुमार वर्मा फील्ड पर उतरे। दोनों घुटनों तक भरे पानी में पैदल चले।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह 2 घंटे तक बूंदाबांदी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आगरा में भारी बारिश होने की संभावना है।
उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के 6 द्वारों में से मुख्य द्वार काशी विश्वनाथ मंदिर घाट (गंगा द्वार) को बंद कर दिया गया है।
मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है। बिजनौर और फर्रुखाबाद बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। आसपास की कई सड़कें डूब गई हैं। गांवों में नावें चल रही हैं।
सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से गंगराव नदी और शाकंभरी मंदिर के पास की बरसाती नदी में सैलाब आ गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो फीट तक पानी भर गया। तेज बहाव में मिर्जापुर क्षेत्र का रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। नदी का पानी दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के ऊपर से बहने लगा।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
उत्तरी मध्य प्रदेश में हवा का दबाव कम हो गया है। जब कहीं हवा का दबाव कम होता है, तो वह आसपास के बादलों और नमी को अपनी तरफ खींचने लगता है। इसी वजह से मानसूनी सिस्टम राजस्थान के बीकानेर से शुरू होकर मध्य प्रदेश, झारखंड और बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक खिसक गया है। हिमाचल प्रदेश के पास भी बादलों का एक बड़ा घेरा घूम रहा है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के एक साथ एक्टिव होने की वजह से ही पिछले 24 घंटों में यूपी के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली है।
आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए
यूपी में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- पश्चिमी यूपी: गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन बौछारें पड़ती रहेंगी।
- पूर्वी यूपी: मानसून लगातार मेहरबान रहेगा। रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
- मध्य यूपी (अवध क्षेत्र): आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। दिन भर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में मंगलवार को हल्की बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान तेज गति से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। DM उमेश मिश्रा और SP संजय कुमार वर्मा फील्ड पर उतरे। दोनों घुटनों तक भरे पानी में पैदल चलते नजर आए।
- कॉपी लिंक
मेरठ में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। गली-मोहल्लों में पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
- वाराणसी में आज आसमान में साफ है। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान कर रखा है। शहर के कुछ इलाकों में सोमवार की देर रात तेज बरसात हुई। मंगलवार सुबह हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई।
- गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। वाराणसी में चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। अभी जलस्तर 63.75 मीटर पर है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र में बदायूं रोड स्थित चित्रकूट डिप पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर तेज बहाव के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। आसपास के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं।
- ग्रामीणों को जरूरी सामान लाने और अन्य कार्यों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कई स्थानों पर रास्ते जलमग्न होने के कारण लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक मदद पहुंचाने की मांग की है।
- चित्रकूट डिप पर पानी का बहाव तेज होने के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने तक आवागमन में काफी दिक्कत बनी रहेगी।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैमायावती के भतीजे आकाश BJP के दिग्गजों को भूले: मंत्री राजभर दौड़ाए गए; टीवी के राम से मिसेज बच्चन ने क्या पूछ लिया?
- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV: प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई
- भास्कर एक्सक्लूसिवविधायक के लुटेरे समधी-दामाद ने कैसे 44 महिलाओं को ठगा: पीड़ित बोलीं- तलाकशुदा-विधवा को फंसाते, बेटे को भाई बताकर शादी करता
- यूपी एक्सप्लेनरयूपी में नकली पनीर बनाना-बेचना अपराध नहीं: गुजरात-महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा तो यहां क्यों बिक रहा, क्या हैं नियम
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बरेली में किशोरी से गैंगरेप, दो युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी

आक्रामक अंदाज में यूपी की चुनावी पिच पर लौटे आकाश आनंद, BJP से लेकर सपा-कांग्रेस तक पर दिखाए तीखे तेवर - akash anand returns to up polls with aggressive bsp campaign

यूपी में गंगा-यमुना उफनाई, काशी में गंगा द्वार बंद: फर्रुखाबाद में सड़कें डूबीं, गांवों में नावें चल रहीं; आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News


