बरेली में किशोरी से गैंगरेप, दो युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी
बरेली में किशोरी से गैंगरेप, दो युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 11, 2026 at 8:21 AM IST बरेली: नवाबगंज थान…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बरेली में किशोरी से गैंगरेप, दो युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी
गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 11, 2026 at 8:21 AM IST
बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है,
पुलिस के मुताबिक, किशोरी बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की.
थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाते हुए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बरेली में होटल का वीडियो वायरल होने से आहत नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब: डीएम-एसपी घुटनों तक पानी में चले; 10 शहरों में बारिश, 46 में अलर्ट - Uttar Pradesh News

आक्रामक अंदाज में यूपी की चुनावी पिच पर लौटे आकाश आनंद, BJP से लेकर सपा-कांग्रेस तक पर दिखाए तीखे तेवर - akash anand returns to up polls with aggressive bsp campaign

यूपी में गंगा-यमुना उफनाई, काशी में गंगा द्वार बंद: फर्रुखाबाद में सड़कें डूबीं, गांवों में नावें चल रहीं; आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News


