'हमारा वजूद कांग्रेस-BSP से भी बड़ा', यूपी चुनाव से पहले राजा भैया का बड़ा सियासी दांव! गठबंधन पर दिया संकेत
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कुंडा विधायक राजा भैया ने गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ विचार हैं, जो उससे सहमत होगा उसके लिए उनके दरवाजे खुले हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2027…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कुंडा विधायक राजा भैया ने गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ विचार हैं, जो उससे सहमत होगा उसके लिए उनके दरवाजे खुले हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया ने गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत दिया है। राजा भैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक उनकी पार्टी की किसी भी दल या नेता से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के विचारों के साथ कोई दल गठबंधन के लिए आता है तो उसके लिए दरवाजे खुले हैं।
'बिना किसी गठबंधन के विधानमंडल में हमारी संख्या 3'
राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल के गठन और मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का गठन 30 नवंबर 2018 को हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानमंडल में उनकी पार्टी के सदस्यों की संख्या तीन है।
राजा भैया ने कहा कि बिना किसी गठबंधन के भी उनकी पार्टी के सदस्यों की संख्या दो राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और बसपा से अधिक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी गठबंधन के विधानमंडल में तीन सदस्यों के साथ मौजूद है।
2027 में गठबंधन पर क्या बोले राजा भैया?
जब राजा भैया से 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी दल से गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की कोई बातचीत नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी नेता से पूछा जाएगा तो वह यही कहेगा कि उसकी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीते। राजा भैया के मुताबिक, जनसत्ता दल का प्रयास भी अधिक से अधिक सीटें जीतने का है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है।
'विचारों से किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा'
गठबंधन को लेकर राजा भैया ने कहा कि अभी किसी पार्टी या किसी नेता से उनकी बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ विचार हैं, जिन्हें वह समय-समय पर जनता और अलग-अलग मंचों के जरिए सामने रखते रहे हैं।
राजा भैया ने कहा कि इन विचारों से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता न पहले हुआ है और न ही आगे होगा।
'हमारे विचारों के साथ कोई दल आता है तो दरवाजे खुले हैं'
राजा भैया ने गठबंधन की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दल उनकी पार्टी के विचारों के साथ आता है और गठबंधन करना चाहता है तो निश्चित रूप से उनके दरवाजे खुले हैं।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।
उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।
देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अजय राय के सैफई-इटावा वाले बयान का अखिलेश यादव का समर्थन, रायबरेली पीडीए रथ यात्रा पर बोले थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

UP CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ वाला वीडियो वायरल, एक शख्स गिरफ्तार

रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर


