UP CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ वाला वीडियो वायरल, एक शख्स गिरफ्तार
मुरादाबाद (यूपी): पुलिस ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति…

सौजन्य से:- ThePrint Hindi
मुरादाबाद (यूपी): पुलिस ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है. उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बिलारी कोतवाली थाने के प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. एक वीडियो सामने आने और वायरल होने के बाद यह शिकायत की गई थी. इस वीडियो में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.
पुलिस ने कहा कि वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई. पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि इस वीडियो से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसमें आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ एक धार्मिक संस्था से उनके जुड़ाव का भी हवाला दिया गया.
वीडियो में व्यक्ति की पहचान होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया. उस पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 353, यानी सार्वजनिक शांति या व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले बयान, और धारा 352, यानी शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने, के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने बताया कि सुरजीत को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: इंदिरा दौर से तीसरे साल में सरकारों की थमती रफ्तार: मोदी को इससे बचने के लिए EC की छवि बहाल करनी होगी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर

कानपुर में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

'जनता नकारे तो EVM और चुनाव आयोग को दोष क्यों?' SIR से EVM तक, विपक्ष पर बरसे CM योगी


