अजय राय के सैफई-इटावा वाले बयान का अखिलेश यादव का समर्थन, रायबरेली पीडीए रथ यात्रा पर बोले थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
यूपी राजनीति में इस समय सबकी निगाहें सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टिकी हुई हैं। खासकर भाजपा की नजरें दोनों की सीट बंटवारे पर हैं। अभी तक सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारा नहीं हुआ है। लखनऊ: यूपी चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी राजनीति में इस समय सबकी निगाहें सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टिकी हुई हैं। खासकर भाजपा की नजरें दोनों की सीट बंटवारे पर हैं। अभी तक सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारा नहीं हुआ है।
लखनऊ: यूपी चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी प्रचार गाड़ी यानी पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। सपा-कांग्रेस में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं बनी है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद और अजय राय लगातार बयान दे रहे हैं। वहीं, अब अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों को रणनीति का हिस्सा बताया।
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से समाजवादी पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत की थी। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ने बयान दिया था कि हम भी सैफई और इटावा में कांग्रेस की रैली करेंगे। इस पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि तुम लोग बात नहीं समझे। कभी-कभी हम लोग, तो विरोधियों से सीखते हैं। सत्ता पक्ष के जो लोग हैं, वो लोग भी ऊपर-ऊपर ही लड़ रहे हैं। अंदर ही अंदर मिले हुए हैं। कम से कम हमें भी विरोधियों से सीखना चाहिए। दूसरे दलों में ये जो ऊपर ही ऊपर लड़ाई चल रही है, वो दिखावा है। हमारी लड़ाई भी स्ट्रैटेजी का पार्ट है।
अजय राय ने क्या कहा था?
अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत की है। इस पर जब अजय राय से पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि चुनावी समय में कोई कहीं भी जा सकता है। अखिलेश रायबरेली, अमेठी जा सकते हैं, तो हम भी सैफई, इटावा और मैनपुरी जा सकते हैं। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है।
इमरान मसूद सीट बटंवारे पर लगातार हमलावर हैं
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार सपा पर हमला बोल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कहा था कि हमारा काम अपनी पार्टी को खड़ा करना है। किसी दूसरे की चमचागिरी करना नहीं है। बाकी ढोल बजाने वाले ढोल बजाते रहें, उनसे क्या फर्क पड़ रहा है? इससे पहले भी उन्होंने कहा कि था, 'इकरा छोटी हैं और मेरे लिए भांजी जैसी हैं। उनसे जो बुलवाया गया, उन्होंने वह बोल दिया।'
जसवंतनगर में कांग्रेस को नहीं मिलेंगे वोट: शिवपाल यादव
शनिवार को शिवपाल यादव ने कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय के एक बयान पर यह प्रतिक्रिया दी थी।शिवपाल ने जसवंतनगर में कहा था कि यह सच है कि कोई भी कहीं भी जा सकता है, तो वे जाएं। अगर वे (कांग्रेस) कोशिश भी करेंगे तो उन्हें पूरे जसवंतनगर में कुछ हासिल नहीं होगा, कोई वोट नहीं मिलेगा।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'हमारा वजूद कांग्रेस-BSP से भी बड़ा', यूपी चुनाव से पहले राजा भैया का बड़ा सियासी दांव! गठबंधन पर दिया संकेत

UP CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ वाला वीडियो वायरल, एक शख्स गिरफ्तार

रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर


