होम›राजनीति›लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति
राजनीति

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ पहुंचे. By ETV Bhara…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ पहुंचे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 7, 2026 at 7:12 PM IST

लखनऊ: बुधवार शाम करीब 6:00 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे. एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और चित्र भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'देखो-देखो शेर आया' के गगनभेदी नारे लगाकर चिराग पासवान का हौसला बढ़ाया. समर्थकों के इस भारी उत्साह को देखकर चिराग पासवान भी काफी खुश नजर आए.

पिता की पुण्यतिथि के लिए पहुंचे लखनऊ: मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने बताया कि उनका लखनऊ आगमन एक बेहद विशेष मकसद से हुआ है. वे अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की कल होने वाली पुण्यतिथि के सिलसिले में उत्तर प्रदेश आए हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले पार्टी ने रामविलास पासवान की जन्म जयंती भी यूपी में ही मनाई थी. जिस तरह बिहार में उनके पिता की भारी लोकप्रियता थी, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है.

यूपी की 403 सीटों पर चुनावी तैयारी: आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने अपनी रणनीति साझा की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जोर-शोर से अपनी तैयारी में लगी हुई है. पार्टी का संगठन लंबे समय से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमीनी स्तर पर काम कर रहा है. जैसे बिहार में पार्टी ने कई विधायक और सांसद जिताए हैं, ठीक उसी तरह यूपी में भी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

बीजेपी के साथ गठबंधन पर कही यह बात: भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन होगा या नहीं, यह बात अभी तय नहीं है. फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान सभी 403 सीटों पर अपने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने पर है. चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी.

यह भी पढ़ें- लखनऊ यूनिवर्सिटी की बड़ी खोज: UV किरणों से औषधीय पौधे 'बाकुची' में बढ़े कैंसर-रोधी गुण

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें