यूपी चुनाव से पहले हेल्थकेयर पर BJP का बड़ा दांव; CM योगी ने टीचरों, PRD जवानों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया ये तोहफा
UP Election BJP Target Healthcare: यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ी भारतीय जनता पार्टी ने हेल्थकेयर पर बड़ा दांव खेल दिया है। योगी सरकार कई वर्कर ग्रुप्स के लिए कैशलेस हेल्थकेयर सुविधाओं का दायरा बढ़ा रही है। संजय सिंह, लखनऊ…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
UP Election BJP Target Healthcare: यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ी भारतीय जनता पार्टी ने हेल्थकेयर पर बड़ा दांव खेल दिया है। योगी सरकार कई वर्कर ग्रुप्स के लिए कैशलेस हेल्थकेयर सुविधाओं का दायरा बढ़ा रही है।
संजय सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को साधने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सत्ताधारी भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हेल्थकेयर को एक चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत राज्य सरकार लोगों के अलग-अलग समूहों को कैशलेस मेडिकल इलाज की सुविधा दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के एक वर्ग, प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों, रसोइयों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए परिवार सहित कैशलेस मेडिकल इलाज की सुविधाओं की घोषणा की है। इसके जरिए एक बड़े वर्ग तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है। साथ ही, इसका एक बड़ा संदेश भी जा रहा है।
जुलाई में शुरू हुई थी योजना
राज्य सरकार की ओर से जुलाई में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' का लगातार दायरा बढ़ रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के तहत विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेजों, सेल्फ-फाइनेंस्ड कोर्स और सेल्फ-फाइनेंस्ड कॉलेजों में काम करने वाले 1,28,000 से अधिक शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। योजना के तहत आने वाले हर पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा।
इस योजना के तहत एम्पैनल्ड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने, इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज से जुड़े खर्च कवर किए जाएंगे। योजना 1900 से ज्यादा इलाज पैकेजों पर लागू है, जिनमें कैंसर, दिल की बीमारी और किडनी से जुड़ी बीमारियों जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।
पीआरडी जवानों के लिए योजना
अगस्त में सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' की घोषणा की, जिसके तहत प्रांतीय रक्षक दल के 31,000 से अधिक वॉलंटियर्स और उनके परिवार हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज के लिए पात्र होंगे। ये फायदे PRD वॉलंटियर्स को सरकारी और सरकार द्वारा एम्पैनल्ड अस्पतालों में मिलेंगे। हाल ही में राज्य में काउंसिल स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधाएं दी गईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उनके मानदेय में 1000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी और उनके एवं उनके परिवारों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की घोषणा की।
इसी तरह, राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी इस हेल्थकेयर सुरक्षा पहल के दायरे में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपये किया गया है। इसके अलावा उनके लिए सालाना 5 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा की भी घोषणा की है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


