होम›क्राइम›प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें: अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग, कमिश्नर आवास में दीवान की मौत - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें: अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग, कमिश्नर आवास में दीवान की मौत - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj News | Accountant Jumps Into Yamuna River; Death At Commissioner House प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग, कमिश्नर आवास में दीव…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:  अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग, कमिश्नर आवास में दीवान की मौत - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj News | Accountant Jumps Into Yamuna River; Death At Commissioner House

प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग, कमिश्नर आवास में दीवान की मौत

- कॉपी लिंक

नमस्कार, प्रयागराज की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…प्रयागराज में एक अकाउंटेंट के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। उसकी बाइक पुरानी यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. प्रयागराज में 3 दिन से लगातार हो रही तूफानी बारिश

प्रयागराज में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार देर रात से तेज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। रातभर चली हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

2. प्रयागराज में अकाउंटेंट ने यमुना में छलांग लगाई

प्रयागराज में एक अकाउंटेंट के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। उसकी बाइक पुरानी यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर…

3. सुबह बोले-यश का बर्थडे है, घर आना... शाम को मौत

प्रयागराज में शुक्रवार इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय बेटे यश के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने रिश्तेदारों को फोन कर घर आने का न्योता दिया था। कहा था-आज यश का बर्थडे है, आप सब लोग घर पहुंचिए। मैं बार चुनाव की मतगणना कराकर घर आता हूं। पढ़ें पूरी खबर…

4. कमिश्नर आवास में दीवान की मौत, प्रयागराज में बारिश के बीच पेड़ की डाल गिरी

प्रयागराज के मंडलायुक्त आवास परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़ा करने वाला एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ड्यूटी के दौरान शौचालय की ओर जा रहे हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

5. प्रयागराज में 3 चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती:गंगानगर में कुल 15 पुलिसकर्मी इधर से उधर

प्रयागराज के गंगानगर जोन में 15 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके तहत तीन चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। सौरभ पांडेय को चौकी प्रभारी सैदाबाद, विक्रांत कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी हनुमानगंज और अनूप कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी नेहरू ग्राम भारती बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

6. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जॉब के नाम पर 6.50 लाख ठगे

प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्रों से नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जॉर्जटाउन थाने में एक ही आरोपी अशोक कुमार प्रजापति के खिलाफ तीन अलग-अलग छात्रों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

7. UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा 4 अक्टूबर को, 10 जिलों में होंगे केंद्र

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में एक सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी।आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

8. प्रयागराज में 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद, बैंकों ने ग्राहकों को भेजा अलर्ट

प्रयागराज में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल होने जा रही है। जिससे तीन दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI योजना में सुधार की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे वेतन, पेंशन और अन्य लेनदेन की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

9.प्रयागराज में बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, हंगामा

प्रयागराज के मऊआइमा स्थित महक अस्पताल में इलाज के दौरान 13 साल की किशोरी फिजा की मौत हो गई। फिजा को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महक अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए फाफामऊ के प्राची अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

10. लोजपा का 'यूथ बोलो तो' संवाद कल, यूपी चुनाव के लिए प्रयागराज से आगाज

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूरी मजबूती से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज में ‘यूथ बोलो तो’ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य युवाओं, छात्रों, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा करना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें