सोनीपत सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के युवक की मौत, NH-44 पर कार की चपेट में आई बाइक
सोनीपत सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के युवक की मौत, NH-44 पर कार की चपेट में आई बाइक नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर, ड्यूटी जा रहे युवक की बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत Published : August 11, 2026 at 2:49 PM IST सो…

सौजन्य से:- etvbharat.com
सोनीपत सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के युवक की मौत, NH-44 पर कार की चपेट में आई बाइक
नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर, ड्यूटी जा रहे युवक की बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Published : August 11, 2026 at 2:49 PM IST
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बड़ी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है.
बड़ी थाना पुलिस जांच में जुटीः विशाल पिछले करीब एक साल से गांव पीपली खेड़ा में रह रहा था और गन्नौर के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया. हादसे की सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिसः टक्कर के बाद विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. बता दें कि हरियाणा में रोजाना सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो रही है. सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए लिए स्थानीय स्तर पर और राज्य स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: चोर ने लुंगी डांस किया, 5 लाख की KTM-बाइक चुराई; हवा में चक्कर लगाता रहा विमान - Varanasi News

गोरखपुर हत्याकांड: 8 गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर, NSA की तैयारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जनरल अल्फा के छात्रों ने सड़क निर्माण को लेकर डीएम कार्यालय पर धावा बोल दिया


