पूर्वांचल वालों को रेलवे की बड़ी सौगात, कल से नियमित दौड़ेगी गोरखपुर-दिल्ली 'अमृत भारत' - amrit bharat train gorakhpurdelhi regular service starts aug 27
पूर्वांचल वालों को रेलवे की बड़ी सौगात, कल से नियमित दौड़ेगी गोरखपुर-दिल्ली 'अमृत भारत' गोरखपुर से दिल्ली के बीच पहली अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा, जो पूर्वांचल के यात्रियों को राहत देगा। यह ट्र…

सौजन्य से:- Jagran
पूर्वांचल वालों को रेलवे की बड़ी सौगात, कल से नियमित दौड़ेगी गोरखपुर-दिल्ली 'अमृत भारत'
गोरखपुर से दिल्ली के बीच पहली अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा, जो पूर्वांचल के यात्रियों को राहत देगा। यह ट्रेन 15095/15096 नंबर से चलेगी और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
HighLights
- 27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन नियमित चलेगी।
- यह ट्रेन 15095/15096 नंबर से संचालित होगी।
- आधुनिक सुविधाओं से लैस, यात्रियों के लिए आरामदायक सफर।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 27 अगस्त से गोरखपुर से दिल्ली के बीच पहली सुविधा संपन्न अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन आरंभ हो जाएगा। अमृत भारत पहले से चल रही 05057/05058 नंबर की गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की जगह संचालित की जाएगी। नई अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली के बीच 15095/15096 नंबर से चलेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 और पैंट्रीकार समेत कुल 22 कोच लगेंगे। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के संचालन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अमृत भारत एक नान एसी एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसमें पेंट्रीकार समेत शयनयान (स्लीपर) और साधारण (जनरल) के कोच लगते हैं।
यह ट्रेन 110 से अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। अमृत भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बाडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टाक बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर बाद 02:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- ट्रैकमेंटेनर, खलासी और सफाईकर्मी भी अब बन सकेंगे सहायक लोको पायलट, लखनऊ मंडल का बड़ा फैसला
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से 6 ट्रेनें रद, 26 का मार्ग बदला - gorakhpurgonda train changes 6 cancelled 26 diverted

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट


