योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के उद्यमी को किया सम्मानित: 'एस्ट्रोयोनी' मंच विकसित करने पर मिली प्रोत्साहन राशि - Amethi District News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Amethi - Amethi Entrepreneur George Luchkin Honored By Yogi Adityanath | Astroyogi योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के उद्यमी को किया सम्मानित:'एस्ट्रोयोनी' मंच विकसित करने पर मिली प्रोत्साह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Amethi
- Amethi Entrepreneur George Luchkin Honored By Yogi Adityanath | Astroyogi
योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के उद्यमी को किया सम्मानित:'एस्ट्रोयोनी' मंच विकसित करने पर मिली प्रोत्साहन राशि
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के युवा उद्यमी जॉर्ज लुचकिन को सम्मानित किया है। उन्हें ज्योतिष और कल्याण से जुड़ा डिजिटल मंच 'एस्ट्रोयोनी' विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
जॉर्ज लुचकिन एस्ट्रोयोनी कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं। उनका यह मंच पारंपरिक ज्योतिषीय ज्ञान को आधुनिक डिजिटल जीवनशैली से जोड़ता है। उपयोगकर्ता चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल के माध्यम से सत्यापित और अनुभवी ज्योतिषियों से सीधे जुड़ सकते हैं।
जॉर्ज लुचकिन ने बताया कि वह वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन पर भी काम कर रहे हैं। इस एप्लीकेशन के जरिए लोग घर बैठे उपचार और संबंधित चिकित्सकों से संपर्क कर सकेंगे।
यह सम्मान लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप नीति के तहत 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ रुपये और 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। कार्यक्रम में नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स' में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जॉर्ज लुचकिन के साथ हिमांशु त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, अर्नव तिवारी और अतुल कुमार गर्ग सहित लगभग 80 उद्यमी मौजूद रहे।
अमेठी के शुकुल बाजार से निकले जॉर्ज लुचकिन की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दर्शाता है कि तकनीक और नवाचार के दम पर स्थानीय प्रतिभा भी राष्ट्रीय पहचान बना सकती है। उनके दादा जगजीवन बख्श सिंह, अविनाश सिंह, हिमांशु सिंह, ओम सिंह और रविंदर सिंह सहित परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


