होममनोरंजनयोगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया: अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा - Ambedkarnagar News
मनोरंजन

योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया: अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा - Ambedkarnagar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ambedkarnagar - Yogi Adityanath Ambedkarnagar Visit | Development Projects Inauguration योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया:अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया:  अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा - Ambedkarnagar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ambedkarnagar

- Yogi Adityanath Ambedkarnagar Visit | Development Projects Inauguration

योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया:अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा

- कॉपी लिंक

सीएम योगी शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा- संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया। सरकार उस गुंडे को घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है। बरेली का एक गुंडा दंगे कराता था। एक बार प्रशासन उसके आगे थोड़ा सहमा। मैंने कहा कि जरा रुक जाओ, उसको आने दो, फिर बताते हैं। आज वह गुंडा जेल में कष्ट उठा रहा है। कह रहा है कि छोड़ दो, गलती हो गई। अब ऐसा नहीं होगा।

साथ ही योगी ने कहा कि सपा के लोगों ने विधानसभा नहीं चलने दी। हो-हल्ला करने लगे। उनके लोगों ने कोहराम मचाया। हमने बजट में सामाजिक विभूतियों को सम्मानित करने की योजना बनाई थी।

रविदास महाराज, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहू जी महाराज से जुड़े स्मारकों के लिए व्यवस्था करने की योजना बनाई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने की व्यवस्था की थी। कोटेदारों का इंसेंटिव बढ़ाने और चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की व्यवस्था की थी। इन लोगों ने विधानसभा नहीं चलने दी। लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं।

सीएम ने अम्बेडकरनगर के जलालपुर, आलापुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को 706.81 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र दिए।

दो तस्वीरें देखिए…

सीएम के बयानों की बड़ी बातें पढ़िए

योगी ने कहा- पहले नौकरी का विज्ञापन आते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। युवाओं के हक पर ये जोड़ी डाका डालती थी। रोज दंगे होते थे। कभी मेरठ, तो कभी अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, तो कभी बरेली, लखनऊ और कानपुर में दंगे होते थे।

सपा का झंडा लेकर गुंडे जाते थे। वसूली करते थे। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, उसमें सपा का गुंडा होता था। आज हमारी सरकार इन गुंडों से निपटने का काम कर रही है।

'सपा ने हर जिले में एक माफिया पाल रखा था'

सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने हर जिले में एक माफिया पाल लिया था। कहीं बालू माफिया, कहीं भू-माफिया, तो कहीं वन माफिया पाल रखा था। इनके इतिहास को देखकर नौजवान पीढ़ी को बताना चाहिए कि कैसे इन लोगों ने अराजकता फैला रखी थी।

आज यूपी माफिया-मुक्त और कर्फ्यू-मुक्त है। हमने कहा कि अगर नौजवानों के भविष्य से कोई खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। बाप-दादा की कमाई को जब्त कर गरीबों में बांट देंगे। आज कोई व्यापारी को धमका नहीं सकता। अगर ऐसा किया तो जेल में भेजने का काम करेंगे।

'बच्चे इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित, सपाइयों के चेहरे पर शिकन नहीं'

योगी ने कहा- आज हर जिले के व्यंजन को सरकार ने नई पहचान दी है। प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। जो बच्चे जन्म से मूक-बधिर थे, बोल और सुन नहीं सकते थे, उन बच्चों की हमने सर्जरी करवाई। आज मैंने ऐसे दो बच्चों को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र दिए हैं। उनके इलाज पर पैसा खर्च कर उन्हें सक्षम बनाया है। सपा सरकार में इंसेफ्लाइटिस से 1,200 बच्चे शिकार होते थे। लेकिन इन सपाइयों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं होती थी।

योगी ने आगे कहा- आज जिस धाम में मैं आया हूं, इस गोविंद धाम में पहले कोई मुख्यमंत्री नहीं आया। 2017 से पहले जो मुख्यमंत्री थे, वे यहां कभी नहीं आए। वे डरते थे कि नोएडा चले गए तो कुर्सी चली जाएगी। मैंने कहा कि कुर्सी कल जानी है तो आज चली जाए। मैं जनता के लिए नोएडा जरूर जाऊंगा।

बबुआ सोकर उठते थे, ट्वीट करते थे फिर होश में नहीं रहते थे

योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बना उनपर तंज कसा। कहा कि पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे एक ट्वीट करते थे। उसके बाद चच्चू उन्हें कुछ समझाते थे। तब उन्हें कुछ समझ आता था। फिर वे जिम चले जाते थे। उसके बाद शाम को महफिल सज जाती थी। फिर उन्हें होश नहीं रहता था कि वे इस देश में हैं या कहीं और। जिससे खुद संभला नहीं जाता, वह प्रदेश को क्या खाक संभालेगा। इसीलिए दंगे होते थे।

आज कोई दंगा कराने की धमकी देता है तो मैं कहता हूं कि आ जाओ बच्चू, एक बार मैं आपको बता देता हूं कि दंगा कैसे कराते हैं। पहले मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था। आज दंगाई जेल में हैं। अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा। सब चंगा।

सालार मसूद के नाम पर मेला मैंने बंद कराया

इन लोगों ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद के नाम पर गाजी मियां का मेला लगाना शुरू कर दिया था। मेरी सरकार आई तो हमने कहा कि किसी विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने देंगे। बहराइच में, जहां महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को मार गिराया था, वहां हमने 56 फीट ऊंची प्रतिमा लगाकर सनातन के सम्मान का कार्य किया है। सपा वालों को समय ही नहीं था कि महापुरुषों को सम्मान दे सकें।

अयोध्या को सम्मान मिल रहा, सपा को ये खटक रहा

9 साल पहले यूपी के लोग जब बाहर जाते थे उन्हें सम्मान नहीं मिलता था। बल्कि डरता था, साथ में बैठा व्यक्ति यूपी का नाम सुनते ही 10 कदम दूर चला जाता था। लेकिन आज 10 कदम दूर बैठा व्यक्ति भी पास आकर गले मिलने का प्रयास करता है। सपा और कांग्रेस को खटकता है कि कैसे अयोध्या को सम्मान मिल गया। विकास और विरासत के गौरव की यात्रा को सरकार आगे बढ़ा रही है। आज सपा के लोगों को इस बात की चिंता हो रही है कि अयोध्या को इतना सम्मान क्यों मिल रहा है। क्योंकि सपा और कांग्रेस के लोग राम विरोधी हैं। कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हुए ही नहीं। आज काशी हो या मथुरा-वृंदावन, विंध्याचल हो या अयोध्या, सब नए कलेवर में नजर आ रहे हैं।

-------------

ये खबर भी पढ़ें

जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे बाहर आएंगे:भाई के जनाजे में शामिल होंगे, पैरोल मिली; अबान की मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम

माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटे अली और उमर छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे दोनों भाइयों को पैरोल दे दी। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों को 4 साल में पहली बार पैरोल मिली है। कोर्ट का आदेश जेल पहुंचने के बाद दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

- LIVEBJP विधायक बोले-अतीक के गुनाहों की सजा परिवार भुगत रहा: जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे बाहर आएंगे, भाई के जनाजे में शामिल होंगे, पैरोल मिली

- बात खरी हैअखिलेश से बड़े धमाके कर रहीं डिंपल भाभी: कांवड़ियों के लिए जली इंस्पेक्टर की टॉर्च, जासूसों से डरे राय साहब

- ग्राउंड रिपोर्टमाफिया अतीक का बेटा कार में 2 मिनट तड़पता रहा: बाहर निकाला तो बोला- मेरा नाम अबान, मुझे बचा लो; प्रत्यक्षदर्शी ने बताए आखिरी पल

- बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर का बलिया में अंतिम संस्कार: बेटे ने मुखाग्नि दी, अंतिम यात्रा में 20 हजार लोग पहुंचे, ‘अमर रहें’ के नारे लगाए

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें