होमक्राइमअलीगढ़ में बेटे ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर मोहल्ले में मचाई दहशत
क्राइम

अलीगढ़ में बेटे ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर मोहल्ले में मचाई दहशत

अलीगढ़ में बेटे ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर मोहल्ले में मचाई दहशत सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में रविवार शाम हुई घटना. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published…

ETV Bharat के अनुसार17 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
अलीगढ़ में बेटे ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर मोहल्ले में मचाई दहशत

सौजन्य से:- ETV Bharat

अलीगढ़ में बेटे ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर मोहल्ले में मचाई दहशत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में रविवार शाम हुई घटना.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 17, 2026 at 8:20 AM IST

अलीगढ़ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फ्लैट की खिड़की से रिवॉल्वर लहराते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी. युवक पर अपने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को फ्लैट में बंद कर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि विष्णुपुरी क्षेत्र में एक युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है. युवक का अपने पिता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है. विवाद के दौरान युवक ने कथित तौर पर अपने पिता पर रिवॉल्वर तान दी और मारपीट भी की. इसके बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खिड़की से फायरिंग कर रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को बातचीत में उलझाए रखा. इसके बाद पुलिसकर्मी छत और खिड़की के रास्ते युवक तक पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक के कब्जे से रिवॉल्वर बरामद कर लिया गया है.

एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. उसके नशा मुक्ति केंद्र में रहने की बात भी सामने आई है. पुलिस टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. रिवॉल्वर और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है. घटना में किसी के घायल होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें : पिता की पिटाई करने वाले को दिनदहाड़े दी सजा-ए-मौत, आरोपी गिरफ्तार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें