होमसेहतयूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT
सेहत

यूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT

यूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT बीते 24 घंटे में कानपुर, मुरादाबाद और गाजीपुर में हुई हल्की बारिश, आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

ETV Bharat के अनुसार31 जुलाई 2026 को 06:12 am बजे
यूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT

बीते 24 घंटे में कानपुर, मुरादाबाद और गाजीपुर में हुई हल्की बारिश, आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 9:58 AM IST

|Updated : July 31, 2026 at 11:08 AM IST

लखनऊ: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. तेज बारिश के साथ आज मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मानसून कम सक्रिय रहा, जिसकी वजह से पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की और कुछ जिलों में मध्यम बारिश हुई.

इन जिलों में हुई इतनी बारिश: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सबसे अधिक बारिश कानपुर नगर में 10 मिलीमीटर, मुरादाबाद में 8 मिली मीटर और गाजीपुर में 6 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा बलिया, सोनभद्र, बिजनौर, मेरठ, हमीरपुर, बरेली, अमेठी, फतेहपुर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई. वहीं ज्यादातर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चली, जिसके कारण अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हुई.

26% कम हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में 1 जून से 30 जुलाई तक अनुमानित बारिश 351 मिली मीटर के सापेक्ष 260 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 26% कम है. वहीं पिछले 24 घंटे में अनुमानित बारिश 8.1 के सापेक्ष 1.1 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 86% कम है.

इन जिलों में बारिश की संभावना: सहारनपुर, मथुरा, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

ऐसा रहेगा लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लखनऊ में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे. दिन में धूप खिलेगी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

फर्रुखाबाद सबसे गर्म जिला: गुरुवार को उत्तर प्रदेश का फर्रुखाबाद सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जिलों में मौसम ड्राई बना हुआ है. वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चली. सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगस्त माह के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- आया सावन झूम के, अगस्त में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन 20 जिलों में RAIN ALERT, मेरठ में अचानक बदला मौसम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें