होम›बिज़नेस›कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें - kanpur september rain exceeds normal waterlogging reported
बिज़नेस

कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें - kanpur september rain exceeds normal waterlogging reported

कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें कानपुर में सितंबर माह में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना हुआ है। HighLights -…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
 - kanpur september rain exceeds normal waterlogging reported

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

कानपुर में सितंबर माह में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना हुआ है।

HighLights

- सितंबर में कानपुर में सामान्य से 120% अधिक वर्षा दर्ज हुई।

- लगातार वर्षा से तापमान गिरा, निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति।

- अगले 24 घंटे में भी वर्षा, गरज-चमक की संभावना बनी हुई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सितंबर में मानसून की सक्रियता ने कानपुर में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। बीते 36 घंटे से शहर में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 23 सितंबर तक ही 232.8 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी थी।

सितंबर में कानपुर की सामान्य औसत वर्षा 169 मिमी रहती है। इस तरह सामान्य से करीब 64 मिमी अधिक वर्षा पहले ही हो चुकी थी और इसके बाद बीते दो दिनों में हुई वर्षा ने यह अंतर और बढ़ा दिया है। वर्तमान आंकड़ा सामान्य से करीब 120 प्रतिशत अधिक पहुंच गया है।

लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। दिन में धूप न निकलने और हवा में नमी बढ़ने से मौसम सुहाना हुआ है, वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। सड़क से लेकर बाजार तक वर्षा का असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार वातावरण में बनी नमी और मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय रहने से वर्षा का दौर बना हुआ है। आने वाले घंटों में भी स्थानीय स्तर पर वर्षा के आसार बने हुए हैं।

1981 का रिकॉर्ड अभी सबसे आगे

कानपुर में सितंबर की सर्वाधिक मासिक वर्षा का रिकार्ड वर्ष 1981 के नाम है। उस वर्ष पूरे सितंबर में 443 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इसी वर्ष 28 सितंबर को एक दिन में 154 मिमी वर्षा हुई थी। हाल के वर्षों में भी सितंबर में कई बार मानसून ने तेवर दिखाए हैं। 13 सितंबर 2022 को 24 घंटे में 150.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। 2024 में 17 सितंबर को 120.6 मिमी और 2021 में 17 सितंबर को 102.4 मिमी वर्षा हुई थी।

दस वर्षों में उतार-चढ़ाव

पिछले एक दशक में सितंबर की वर्षा का रुझान लगातार एक जैसा नहीं रहा। कुछ वर्षों में मानसून कमजोर पड़ने से सितंबर में वर्षा 100 मिमी से भी कम रही, जबकि 2019, 2021, 2022 और 2024 में मानसून की सक्रियता के कारण भारी वर्षा दर्ज हुई। इस वर्ष सितंबर में अब तक का आंकड़ा सामान्य सीमा को काफी पीछे छोड़ चुका है।

अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे में कानपुर में बादल छाए रहने के साथ वर्षा और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। तेज हवा के साथ स्थानीय स्तर पर वर्षा हो सकती है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें