ओवैसी की AIMIM को यूपी में झटका: प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने छोड़ी पार्टी, सपा में शामिल; उतरौला सीट पर 2022 में लड़े थे चुनाव - Balrampur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Balrampur - AIMIM Setback UP Election | Dr. Abdul Mannan Joins Samajwadi Party ओवैसी की AIMIM को यूपी में झटका:प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने छोड़ी पार्टी, सपा में शामिल; उतरौ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Balrampur
- AIMIM Setback UP Election | Dr. Abdul Mannan Joins Samajwadi Party
ओवैसी की AIMIM को यूपी में झटका:प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने छोड़ी पार्टी, सपा में शामिल; उतरौला सीट पर 2022 में लड़े थे चुनाव
- कॉपी लिंक
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को उत्तर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ताओं में शामिल रहे डॉ. अब्दुल मन्नान ने AIMIM छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ले ली है। विधानसभा चुनाव से पहले बलरामपुर जिले में हुए इस सियासी बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डॉ. अब्दुल मन्नान को उतरौला और आसपास के मुस्लिम मतदाताओं के बीच प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। ऐसे समय में जब राजनीतिक दल चुनाव से पहले अपने सामाजिक और जातीय समीकरणों को मजबूत करने में जुटे हैं, उनका सपा में जाना स्थानीय राजनीति में अहम माना जा रहा है।
मन्नान उत्तर प्रदेश में AIMIM की आवाज को मुखरता से उठाने वाले नेताओं में शामिल रहे हैं। वह टीवी डिबेट और सार्वजनिक मंचों पर असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति और पार्टी के एजेंडे का खुलकर बचाव करते थे।
उतरौला में AIMIM संगठन मजबूत करने में निभाई भूमिका
डॉ. मन्नान ने बलरामपुर की उतरौला विधानसभा सीट पर AIMIM के संगठन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। अब उनके सपा में शामिल होने के बाद स्थानीय स्तर पर AIMIM की रणनीति और सपा के मुस्लिम वोट बैंक को लेकर नए सियासी समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। उनके पाला बदलने से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरौला सीट के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
2012 में पीस पार्टी के टिकट पर लड़ा था चुनाव
डॉ. अब्दुल मन्नान का राजनीतिक सफर AIMIM से शुरू नहीं हुआ था। वर्ष 2012 में उन्होंने उतरौला विधानसभा सीट से पीस पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उस समय चुनावी हलफनामे में उनका पेशा आई सर्जन दर्ज था। पीस पार्टी में रहते हुए वह संगठन में लगातार आगे बढ़े और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी तक पहुंचे।
दिसंबर 2020 में पीस पार्टी छोड़ी, फिर AIMIM में आए
डॉ. मन्नान ने दिसंबर 2020 में पीस पार्टी से अलग होने के बाद AIMIM का दामन थामा था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने उन्हें उनके पुराने सियासी मैदान उतरौला से ही प्रत्याशी बनाया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले उनका AIMIM छोड़कर सपा के साथ जाना बलरामपुर की राजनीति में एक नए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


