होमक्राइमगोरखपुर AIIM को मिले 15 डाॅक्टर; साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित, नई तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा
क्राइम

गोरखपुर AIIM को मिले 15 डाॅक्टर; साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित, नई तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा

गोरखपुर AIIM को मिले 15 डाॅक्टर; साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित, नई तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा एम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. By E…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
गोरखपुर AIIM को मिले 15 डाॅक्टर; साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित, नई तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा

सौजन्य से:- ETV Bharat

गोरखपुर AIIM को मिले 15 डाॅक्टर; साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित, नई तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा

एम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 7, 2026 at 4:40 PM IST

गोरखपुर : गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने फैकेल्टी पदों पर भर्ती के लिये आयोजित साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिसके बाद कुल 15 चिकित्सकों का चयन किया गया है. एम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एनेस्थीसिया विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर डॉ. मैनाक वैद्य और डॉ. दीपक कुमार निराला का चयन हुआ है. इसी प्रकार न्यूरो सर्जरी में डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार का चयन हुआ है. नेत्र रोग विभाग में डॉ. अलका त्रिपाठी, ऑर्थोपेडिक्स में डॉ आनंद कुमार सिंह और पीडियाट्रिक्स में डॉ. अजीत कुमार यादव का चयन किया गया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पल्मोनरी मेडिसिन में डॉ. संदीप कुमार को सहायक प्रोफेसर पद मिला है. डॉ. विश्वदीप मिश्रा का चयन रेडियोथेरेपी में हुआ है. साथ ही डॉ. हरिकेश बहादुर सिंह को प्रतिशत सूची में रखा गया है. सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाजी में डॉ. अजय कुमार यादव, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में डॉ विपुल गोयल, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में डॉ अरुण निगम और ट्रॉमा इमरजेंसी में डॉ नम्रता माथुर और डॉ आलोक कुमार का चयन किया गया है.

अपडेट किया गया हेल्पलाइन नंबर : उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एम्स गोरखपुर ने ट्रॉमा और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर अपडेट किया है. एम्स गोरखपुर ने ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग में मौजूद हेल्पडेस्क के हेल्पलाइन नंबर को अपडेट किया है. मरीज, उनके साथ आने वाले परिजनों और आम जनता से प्रबंधन ने अनुरोध किया है कि वे ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी मदद के लिए इस नंबर का इस्तेमाल करें. अपडेट किया गया संपर्क नंबर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिखाया गया है, ताकि अधिक से अधिक से लोग इसे देख सकें.

जिला अस्पताल में शासन से दो वर्ष तक बॉन्ड के आधार पर तैनात किए गए 59 चिकित्सकों को लेकर जिले में विशेष पहल की गयी है. इन सभी चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक दिवसीय प्रशिक्षण भी किया गया. चिकित्सकों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित मेडिको लीगल और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गई.

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि सभी चिकित्सकों को चिकित्साधिकारी की तरह अपनी गरिमा बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देनी है. अस्पताल आने वाले सभी लोगों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से बेहतर व्यवहार रखना है. समय से अस्पताल पहुंचकर निर्धारित सेवाएं देनी हैं. उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति सेवा अभ्यास के साथ-साथ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है. सीएमओ ने बताया कि इन नवागत चिकित्सकों के लिए भविष्य में ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है.

नवागत चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों, दस्तावेजीकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, विभिन्न पोर्टल पर पंजीकरण और मेडिको लीगत सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय पांडेय, डॉ नंदलाल कुशवाहा और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवागत चिकित्सकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इन चिकित्सकों के आने से समुदाय में अच्छी स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद बढ़ी है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें