कानपुर: पनीर के नाम पर कहीं आप "जहर" तो नही खा रहे हैं, ऐसे करें जांच
कानपुर: पनीर के नाम पर कहीं आप "जहर" तो नही खा रहे हैं, ऐसे करें जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मियों ने छोटे-छोटे टेस्ट कर लोगों को जागरूक किया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 7, 20…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर: पनीर के नाम पर कहीं आप "जहर" तो नही खा रहे हैं, ऐसे करें जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मियों ने छोटे-छोटे टेस्ट कर लोगों को जागरूक किया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 7:01 PM IST
कानपुर: कुछ दिनों पहले पनकी थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अफसरों ने चावल के आटे में रंग मिलाकर तैयार किया गया हल्दी का भंडाफोड़ किया था. इसके बाद अफसरों ने घाटमपुर में मिलावटी आटे का भी पर्दाफाश किया था.
एसे में आमजन को मिलावट खोरों से कैसे बचाया जाए, इसके लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों द्वारा, शहर के मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने विभागीय कर्मियों ने छोटे-छोटे परीक्षण करके आमजन, उपभोक्ता व रेस्टोरेंट संचालकों को बताया कि कैसे वह खाद्य पदार्थों की मिलावट जांच सकते हैं?
डीएम ने कहा, अगर दाल को आप पानी में भिगो रहे हैं और उससे रंग निकल रहा है, तो जान जाइए वह मिलावटी है. इसी तरह पनीर का उदाहरण देकर बताया कि अगर पनीर में आयोडीन मिलाई गई है तो स्टार्च उभरकर सामने आ जाएगा.
अगर सिल्वर की फ्वाइल नकली होगी, तो उसे रगड़ने पर वह दाने के रूप में सामने आ जाएगी. डीएम ने कहा ये बेसिक परीक्षण हैं, जिन्हें कोई भी अपने घर पर कर सकता है और खुद को सुरक्षित रख सकता है.
कार्यक्रम के दौरान मौजूद रेस्टोरेंट संचालकों ने डीएम से कहा कि हम सामान कहीं बाहर से मंगाते हैं. लेकिन, कार्रवाई हमारे ऊपर ही होती है. इस पर डीएम ने कहा, आप रेस्टोरेंट में खुद सामान का परीक्षण कर लीजिए. अगर गड़बड़ है तो उसे दुकान से हटा कर वापस कर दीजिए.
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ की डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा; 19 नमूने भरे, हजारों लीटर मिलावटी दूध और पनीर नष्ट कराया
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


