गोरखपुर-कानपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन और नेत्र विशेषज्ञ, AI तथा आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन
गोरखपुर-कानपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन और नेत्र विशेषज्ञ, AI तथा आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन प्रशिक्षण के दौरान रोबोटिक सर्जरी AI के चिकित्सकीय उपयोग, लेजर, एंडोस्कोपिक, लैप्रोस्कोपिक तकनीक से परिचित कराया जाएगा. By ETV…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर-कानपुर में जुटेंगे देशभर के सर्जन और नेत्र विशेषज्ञ, AI तथा आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन
प्रशिक्षण के दौरान रोबोटिक सर्जरी AI के चिकित्सकीय उपयोग, लेजर, एंडोस्कोपिक, लैप्रोस्कोपिक तकनीक से परिचित कराया जाएगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 29, 2026 at 5:58 PM IST
|Updated : August 29, 2026 at 7:42 PM IST
गोरखपुर/कानपुर: उत्तर प्रदेश एसोसिएशन सर्जन्स ऑफ इंडिया (UPASI) का इस वर्ष होने वाले बहुप्रतीक्षित सम्मेलन गोरखपुर में आयोजित होगा. चार दिवसीय यह शल्य चिकित्सा सम्मेलन 26 से 29 नवंबर 2026 तक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में सर्जरी की आधुनिक तकनीक पर चर्चा होगी, वहीं, सहज और सस्ता इलाज के उपाय भी ढूंढे जाएंगे, जिसमें AI रोबोटिक्स और आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों और चिकित्सा विधि की नई खोज पर मंथन किया जाएगा.
इसी क्रम में कानपुर के सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में रविवार को ऑप्थेल्मिक सोसाइटी की ओर से एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें देश के दिग्गज नेत्र सर्जन जुटेंगे और आंखों से संंबंधित गंभीर बीमारियों के आधुनिक तकनीकोें से इलाज पर मंथन करेंगे. साथ ही उपचारों पर भी विस्तार से बात करेंगे.
गोरखपुर में आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीक पर होगा विमर्श
इस महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में सर्जन, विशेषज्ञ एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे. सम्मेलन में आधुनिक शल्य चिकित्सा की नई तकनीकों, नवीनतम उपचार पद्धतियों और चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बढ़ती Artificial Intelligence Robotics और अन्य उन्नत तकनीकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इस बात की जानकारी डॉ॰ शिव शंकर शाही, सर्जन ऑफ इंडिया सिटी और डॉ गौरव गुप्ता, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी यूपीएसिकॉन नें संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन 26 नवंबर को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
इसमें उन चिकित्सकों को विशेषकर जो नए चिकित्सक हैं, या सर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं, या जो बहुत पुराने हैं. उनको आधुनिक तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान रोबोटिक सर्जरी AI के चिकित्सकीय उपयोग, लेजर, एंडोस्कोपिक, लैप्रोस्कोपिक तकनीकों से चिकित्सकों को परिचित कराया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केवल नई तकनीकों की जानकारी देना नहीं, बल्कि देशभर के सर्जनों को आधुनिक ज्ञान, तकनीकों और उपकरणों से लगातार अपडेट करना है, ताकि इनका लाभ आम मरीज तक बेहतर, सुरक्षित, सरल, सुलभ और किफायती उपचार के रूप में पहुंच सके.
उन्होंने कहा कि गोरखपुर अब चिकित्सा के क्षेत्र, विशेषकर शल्य चिकित्सा में देश के किसी भी बड़े शहर से पीछे नहीं है. गोरखपुर में अनेक ऐसी जटिल एवं आधुनिक सर्जरी उपलब्ध हैं, जिनके लिए पहले मरीजों को लखनऊ, दिल्ली, मुंबई अथवा अन्य महानगरों की ओर जाना पड़ता था. UPASICON 2026 के माध्यम से गोरखपुर की इस चिकित्सा क्षमता और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का भी अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: यूपी के पीएचसी-सीएचसी पर जल्द तैनात होंगे यूरोलॉजिस्ट, मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


