लखनऊ में नाबालिग छात्रा की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे!
लखनऊ में नाबालिग छात्रा की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे! डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी (19) को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Pr…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में नाबालिग छात्रा की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे!
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी (19) को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 6, 2026 at 10:39 PM IST
लखनऊ : राजधानी के थाना पारा में बुधवार को एक छात्रा (17) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि छात्रा को घर में अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा ने कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि शव के बगल में लेटा रहा और मोबाइल चलाता रहा.
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी (19) को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है. डिजिटल साक्ष्यों के संकलन के आधार पर केस को बेहद मजबूत बनाया गया है. पुलिस इस मामले में आरोपी को त्वरित चार्जशीट दाखिल कर सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करेगी.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को परिवार बाहर गया हुआ था. बुधवार दोपहर जब बड़ी बहन घर लौटी, तो पहली मंजिल पर कमरे में छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी. वहीं पास में आरोपी था, जिसके हाथ में मामूली कट लगा था. बड़ी बहन के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों व सूचना पाकर पहुंची पारा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले दो सालों से छात्रा को जानता था. पिछले कुछ महीनों से छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और वह अन्य साथियों से बात करती थी, जिससे उसके मन में रंजिश और शक पैदा हो गया था. बुधवार को मौका पाकर वह चाकू लेकर उसके घर में घुस गया. जबरदस्ती करने पर जब छात्रा ने कड़ा विरोध किया और पुलिस से शिकायत की धमकी दी, तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया.
परिजनों की तहरीर पर पारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान परिजनों के बयानों, मृतका के नाबालिग होने के दस्तावेजी साक्ष्यों और फॉरेंसिक/मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में पॉस्को एक्ट की बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़ें : कानपुर: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर दी जान, बंद कमरे में मिला खून से लथपथ शव
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


