यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात लखनऊ में संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की. सपा-आप के संभावित चुनावी गठबंधन पर चर्चा से यूपी की सियासत में हलचल तेज. लखनऊ में आम आदमी पार…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
लखनऊ में संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की. सपा-आप के संभावित चुनावी गठबंधन पर चर्चा से यूपी की सियासत में हलचल तेज.
लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे, जहां दोपहर करीब 1 बजे दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को यूपी की सियासत में काफी अहम माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. साथ ही सपा और आम आदमी पार्टी के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ और सीट शेयरिंग को लेकर भी मंथन होने की अटकलें हैं.
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
सूत्रों का दावा है कि आम आदमी पार्टी यूपी में 15 से 20 सीटें चाहती. हालांकि, दोनों दलों की ओर से गठबंधन या सीटों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद यूपी में सपा और आप के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर 2027 के चुनाव को देखते हुए इस बैठक को दोनों दलों के बीच आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. संजय सिंह ने जौनपुर के 5 विद्यालयों के खाली और गायब होने की बात कही. संजय सिंह ने 5 स्कूलों में से एक स्कूल खोजकर लाने का चैलेंज भी दिया. उन्होंने कहा, “एक लाख रुपया स्कूल खोजकर लाने वाले को तनख्वाह से दूंगा.”
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
इस बीच अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात ने यूपी की राजनीति में संभावित सपा-AAP गठबंधन को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. हालांकि, गठबंधन होगा या नहीं और सीटों का बंटवारा किस तरह होगा, इस पर तस्वीर अभी साफ नहीं है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना

गांव से ग्लोबल तक मोदी की 25 साल की यात्रा: पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा; योगी बोले- भारत को मिली नई पहचान

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News


