हॉकी मैदान से यूपी-पुलिस तक पहुंची 9 खिलाड़ियों की टीम: करमपुर के 3 सब इंस्पेक्टर और 6 कांस्टेबल बने, मुख्यमंत्री योगी ने दिए नियुक्ति - Sidhauna(Saidpur) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ghazipur - Sidhauna - UP Police Recruitment: CM Yogi Adityanath Appoints Hockey Players In Lucknow हॉकी मैदान से यूपी-पुलिस तक पहुंची 9 खिलाड़ियों की टीम:करमपुर के 3 सब इंस्पेक्टर औ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ghazipur
- Sidhauna
- UP Police Recruitment: CM Yogi Adityanath Appoints Hockey Players In Lucknow
हॉकी मैदान से यूपी-पुलिस तक पहुंची 9 खिलाड़ियों की टीम:करमपुर के 3 सब इंस्पेक्टर और 6 कांस्टेबल बने, मुख्यमंत्री योगी ने दिए नियुक्ति
- कॉपी लिंक
गाजीपुर के करमपुर के लिए गुरुवार का दिन गौरव भरा रहा। यहां के हॉकी खिलाड़ियों ने खेल के मैदान के बाद अब पुलिस सेवा में भी अपनी पहचान बनाई है। करमपुर के नौ हॉकी खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। इनमें आठ खिलाड़ी मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम और एक खिलाड़ी लोधी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम से हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
मेघबरन सिंह स्टेडियम के आठ खिलाड़ियों का चयन
मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम से उत्तम सिंह, शारदानंद तिवारी और आमिर अली का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। वहीं चंदन राजभर, धर्मेंद्र यादव, मोईन अली, अजय यादव और राहुल यादव कांस्टेबल बने हैं। इन खिलाड़ियों की सफलता से स्टेडियम के साथ-साथ करमपुर और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लोधी सिंह स्टेडियम के खिलाड़ी भी बने दरोगा
लोधी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम से विष्णुकांत सिंह का चयन भी सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इस तरह करमपुर के हॉकी मैदानों से निकले खिलाड़ियों ने खेल के साथ सरकारी सेवा में भी अपनी जगह बनाई है।
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी पहन चुके हैं खिलाड़ी
उत्तम सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने जूनियर स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। शारदानंद तिवारी और आमिर अली भी भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का अनुभव रखने वाले इन खिलाड़ियों की पुलिस सेवा में नियुक्ति को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
खेल के साथ सरकारी सेवा में भी बनाई पहचान
करमपुर क्षेत्र लंबे समय से हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यहां के स्टेडियमों में प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। अब नौ खिलाड़ियों के यूपी पुलिस में चयन से खेल और रोजगार, दोनों क्षेत्रों में युवाओं के लिए नई राह बनी है।
स्टेडियम पदाधिकारियों ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संस्थापक डॉ. कैलाश सिंह और संचालक आलोक सिंह व अमित सिंह ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही करमपुर और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल बन गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन - lucknow traffic diversions ekana waterlogging and kanshiram event

वाराणसी के चौक क्षेत्र में घर में घुसा सांप तो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया - a snake that entered a house in the chowk area of varanasi was captured after a strenuous effort

यूपी: अखिलेश ने दी सीएम को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह


