वाराणसी के चौक क्षेत्र में घर में घुसा सांप तो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया - a snake that entered a house in the chowk area of varanasi was captured after a strenuous effort
वाराणसी के चौक क्षेत्र में घर में घुसा सांप तो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में एक मकान से 4.30 फीट लंबा सांप नीचे गिरा, जिससे हड़कंप मच गया और ...और पढ़ें HighLights - चौक क्षेत्र में मकान से 4…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी के चौक क्षेत्र में घर में घुसा सांप तो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में एक मकान से 4.30 फीट लंबा सांप नीचे गिरा, जिससे हड़कंप मच गया और ...और पढ़ें
HighLights
- चौक क्षेत्र में मकान से 4.30 फीट लंबा सांप गिरा।
- स्थानीय पार्षद की सूचना पर सर्प मित्र पिंटू ने पकड़ा।
- सांप को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में पियरी पुलिस चौकी के पीछे गुरुवार को एक मकान से 4.30 फीट लंबा सांप नीचे आ गिरा। उसे रेंगते देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप पास के दूसरे मकान में ही घुस गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद संजय केसरी को दी। पार्षद ने नगर निगम के पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सर्प मित्र पिंटू को बुलाया। सूचना मिलते ही पिंटू मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सांप को सुरक्षित पैक कर रखा गया है और बाद में उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।
पिंटू ने बताया कि पुलिस चौकी के पीछे स्थित मकान में सांप दिखाई दिया था। वह छत से नीचे गिरने के बाद घबराहट में एक घर में चला गया था। खोजबीन के बाद उसे पकड़कर सुरक्षित पैक किया गया।
सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि कहीं भी सांप दिखाई देने पर हेल्पलाइन 112, जिलाधिकारी या वन विभाग को सूचना दें, ताकि मदद के लिए सर्प मित्र तुरंत मदद के लिए पहुंच सकें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

करमपुर के आठ खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में मिली नौकरी, VIDEO

UP में झांसी-जेवर समेत इन लिंक एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर में ही शुरू होगा काम, CM योगी ने UPEIDA अधिकारियों को दिए आदेश - cm yogi orders work to begin on up link expressways this month


